चुनावी जनसभा के दौरान एक्ट्रेस नगमा से फिर बदसलूकी, युवक को जड़ा थप्पड़

मालूम हो कि बीते शनिवार को नगमा के साथ कांग्रेस विधायक ने बदसलूकी की थी। हालांकि बाद में नगमा से इस मामले को ज्यादा तूल न देते हुए छेड़छाड़ की घटना से इंकार कर दिया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेरठ शहर के थाना देहली गेट के जलीकोठी इलाके में देर शाम नगमा की चुनावी जनसभा थी। नगमा को देखने और सुनने के लिए लोंगो की भारी भीड़ जमा थी। नगमा जैसे ही सभा स्थल पर पहुंची उनको देखने के लिये भीड़ बेकाबू हो गई। इस बीच मारपीट भी शुरू हो गई और लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे।
पहले तो उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहने पर उन्हें वहां से जाना पड़ा। इसी दौरान भीड़ से चारों तरफ से घिरी नगमा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने युवक से गुस्से में कहा वोट देने से पहले इज्जत करना सीखो। मेरठ शहर के कांग्रेस अध्यक्ष सलीम भारती ने हंगामे की तो पुष्टि की है लेकिन नगम के साथ छेड़छाड़ की घटना और उनके द्वारा किसी को थप्पड़ मारने की घटना से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ के चलते हंगामा होना सामान्य बात है। सलीम भारती ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार नगमा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। इसका ही प्रमाण है कि उनकी जनसभाओं में भीड़ उमड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications