मलाइका अरोड़ा ने शेयर की कुंभ मेले की तस्वीर, हैरत जताते हुए बोलीं- ये क्या है?
मुंबई, 17 अप्रैल: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले में उमड़ी भारी भीड़ को लेकर हैरानी जताई है। मलाइका ने कहा है कि जि तरह देश में कोरोना महामारी फैली हुई है। उसको नजरअंदाज कर इस तरह से लोगों का जमा होना चौंकाता है। मलाइका के अलावा भी कई फिल्मी सितारे और आम लोग कुंभ मेले में हजारों लोगों की भीड़ जमा होने पर नाराजगी जता चुके हैं।

क्या बोली हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर कुंभ मेले की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें कई हजार लोग एक साथ जमा दिख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ये महामारी का दौर है। कोरोना के बीच ये भीड़ देखना शॉकिंग है। मलाइका ने कहा कि हम घर में रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। ना सिर्फ अपने बारे में बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों के बारे में भी सोचिए।

मलाइका को मिला सोशल यूजर्स का साथ
मलाइका के इस पोस्ट को लेकर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ये वाकई लापरवाही है। मलाइका के अलावा स्वरा भास्कर ने भी हाल ही में कुंभ मेले का फोटो शेयर करते हुएलिखा था कि हर भारतीय जो तबलीगियों पर खफा था. जरा खुद से सवाल पूछें। आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान भी एक पोस्ट लिखकर कुंभ में भीड़ पर सवाल उठा चुकी हैं। अभिनेत्री ऋचा चढ्ढा ने भी हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ पर सवाल किए हैं।

मलाइका सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं, वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने कुंभ और कोरोना को लेकर भी सवाल किए हैं। मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं। बता दें कि 1998 में आई फिल्म 'दिल से' के गाने छैया-छैया से पहचान बनाने वाली मलाइका डांसर और टीवी होस्ट के तौर पर पहचान रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications