'मेरे दिल में सुशांत के लिए हमेशा ही फीलिंग थी, उनका किसी से अफेयर था इसलिए कह नहीं पाई'

'मेरे दिल में सुशांत के लिए हमेशा ही फीलिंग थी, उनका अफेयर था इसलिए कह नहीं पाई'

मुंबई, 15 जून: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल हो गया है। बीते साल 14 जून को वो मुंबई के अपने फ्लैट में मृत मिले थे। सुशांत की पहली बरसी पर उनके साथ काम करने वाले कलाकारों और उनके दोस्तों ने उनको याद किया है। सुशांत राजपूत को याद करते हुए अभिनेत्री माहिका शर्मा ने कहा है कि सुशांत उनके बहुत अच्छे दोस्त थे। सुशांत ने उनकी बहुत मदद की, वो हमेशा ही सुशांत के लिए दिल में एक खास भाव रखती थी लेकिन कह नहीं पाईं।

सुशांत की मौत मेरे लिए बड़े सदमे की तरह थी

सुशांत की मौत मेरे लिए बड़े सदमे की तरह थी

एक वेबसाइट से बातचीत में माहिका शर्मा ने कहा है, सुशांत की मौत मेरे लिए बहुत बड़े सदमे की तरह थी। मैं मुंबई में नई-नई आई तो सुशांत ने ही इस शहर में मुझे मदद की। मेरे दिल में उनके लिए एक खास जगह थी लेकिन मैं ये बयां नहीं कर सकी क्योंकि वो उस वक्त अपनी एक को-स्टार के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि अब मुझे कई बार लगता है कि काश उनको अपनी फीलिंग्स बता देती।

सुशांत की जगह लेने वाला कोई नहीं मिला

सुशांत की जगह लेने वाला कोई नहीं मिला

माहिका शर्मा ने कहा कि सुशांत की मौत के बाद मुझे अपनी जिंदगी में आज तक कोई ऐसा नहीं मिला जो उनकी जगह ले सके। उनकी मुस्कान और हमारी बातें याद आती हैं। माहिका ने कहा कि आज दुनिया कैसे अपने फायदे के लिए सुशांत के मौत का इस्तेमाल कर रही है, ये देख दुख होता है। ऐसे लगता है कि इंसानियत बची ही नहीं है।

सुशांत को न्याय मिलेगा, इसकी पूरी उम्मीद

सुशांत को न्याय मिलेगा, इसकी पूरी उम्मीद

मिस्टर जोबी कार्वाल्हो और चलो दिल्ली में काम कर चुकीं माहिका ने ये भी कहा कि मैं सुशांत का परिवार और चाहने वाले जिस तरह से उनको इंसाफ मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उसी तरह वो भी उनको न्याय मिलने के इंतजार में हैं। माहिका ने कहा कि ये बात भरोसा करने लायक नहीं है कि उनके जैसा मजबूत इंसान आत्महत्या कर सकता है। हमें उम्मीद है कि उनको न्याय मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+