Bharat Bandh के विरोध में कंगना ने वीडियो शेयर कर कहा- देशभक्तों से कहो आ जाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में कई राज्यों के किसान पिछले 13 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब तक सरकार इनकी सभी मांगों को मान नहीं लेती, तब तक ये अपना प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे। इसी कड़ी में किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद का जहां कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। इस मामले में अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट किया है और भारत बंद पर विरोध जताया है।

Recommended Video

    Bharat Bandh: देशभर में किसानों के इस आंदोलन का कैसा रहा असर ? | वनइंडिया हिंदी
    क्या बोलीं कंगना रनौत?

    क्या बोलीं कंगना रनौत?

    अपने ट्वीट में कंगना रनौत ने लिखा है, 'आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफ़ानों कि कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज मरती है हर उम्मीद यहां, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी मांग लो, आ जाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह किस्सा ही खत्म करते हैं।' कंगना रनौत ने अपने इस ट्वीट के साथ ही सद्गुरू जग्गी वसुदेव का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सद्गुरु विरोध प्रदर्शनों पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।

    कंगना ने किया था फेक ट्वीट?

    कंगना ने किया था फेक ट्वीट?

    वहीं कंगना रनौत की बात करें तो वह शुरू से ही किसानों के विरोध प्रदर्शन पर खुलकर अपनी बात रख रही हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ सहित पंजाबी इंडस्ट्री के कई लोगों से उनकी ट्विटर पर जुबानी जंग भी देखी गई थी। कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल होने वाली एक बुजुर्ग महिला किसान पर विवादित टिप्पणी की थी। अपने ट्वीट में कंगना ने महिंदर कौर नामक इस महिला किसान को शाहीन बाग वाली बुजुर्ग बिलकिस बानो कहा था और ये भी कहा था कि यह तो 100 रुपये में उपलब्ध हैं।

    दिलजीत को कहा था- करण जौहर का पालतू

    दिलजीत को कहा था- करण जौहर का पालतू

    हालांकि जब कंगना को इस बात का पता चला कि उनका ट्वीट फेक है, तो उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया। इस विवादित बयान को लेकर कंगना को कई कानूनी नोटिस भेजे जा चुके हैं। बहुत से कलाकारों ने कंगना को इस ट्वीट के लिए लताड़ भी लगाई थी। जिसकी शुरुआत पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने की थी। जवाब में कंगना ने दिलजीत को 'करण जौहर का पालतू' तक दिया था। जिसके बाद बहुत से लोग दिलजीत के समर्थन में उतरे और सभी ने कंगना की आलोचना की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+