Kangana Ranaut:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिली कंगना रनौत, कहा-अब पता चला उन्हें मामा जी क्यों कहते हैं
नई दिल्ली। Kangana Ranaut meets CM Shivraj Singh Chouhan. बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत( Kangana Ranaut) अपनी बेबाकी और बयानों की वजह से सूर्खियों में बनीं रहती हैं। कंगना रनौत ने अपनी टीम के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान( Shivraj Chauhan) के साथ मुलाकात की। कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म धाड़क के बारे में इस मुलाकात के दौरान चर्चा की। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उन्हें इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी। फिल्म धाड़क महिला और बालिका सशक्तिकरण पर आधारित है, जिसमें कंगना मुख्य किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में होनी है, जिससे पहले फिल्म की कास्ट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
Recommended Video

कंगना ने की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म धाकड़ की शूटिंग से पहले शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। कंगना की पूरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। इस दौरान कंगना ने अपनी फिल्म धाड़क को लेकर उनसे चर्चा की। उन्होंने मध्य प्रदेश की तरीफ करते हुए कहा कि यहां फिल्म की शूटिंग के लिए बढ़िया माहौल है। उन्होंने इस मुलाकात को लेकर ट्विटर पर पोस्ट लिखा कि इस मुलाकात के बाद हमें पता चला कि क्यों उन्हें प्यार से मामा जी कहते हैं।
कंगना के बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी उनकी तारीफ की और उन्हें उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम शिवराज ने कहा कि उनकी फिल्म महिला और बालिका सशक्तिकरण की थीम पर आधारित है। उन्होंने कंगना की तारीफ करते हुए लिखा कि पद्मश्री से सम्मानित कंगना रनौत कुशल, योग्य और देशभक्त कलाकार हैं। उन्होंने अपनी फिल्म के लिए बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे का चुनाव किया है। इस फिल्म को लेकर उन्होंने कंगना को शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications