कोरोना वायरस से जंग में आगे आईं अभिनेत्री कंगना रनौत, पीएम राहत कोष में इतनी रकम दान की

नई दिल्ली। इस वक्त भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस (कोविड-19) से जंग लड़ रही है। इस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। इस खतरनाक वायरस के खिलाफ जंग में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड की हस्तियां तक दिल खोलकर दान दे रही हैं। इस मुहिम में अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नाम भी जुड़ गया है। कंगना ने भी पीएम केयर्स फंड में दान किया है।

25 लाख की राशि दान की

25 लाख की राशि दान की

कंगना ने पीएम केयर्स फंड में 25 लाख रुपये की राशि दान की है। इसकी जानकारी कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने ट्वीट करके दी है। इसके साथ ही रंगोली ने इस बात की भी जानकारी दी है कि कंगना दिहाड़ी मजदूरी करने वालों की भी मदद कर रही हैं और उनके खाने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी उन्होंने अपने कंधे पर उठाई है। अपने ट्वीट के साथ रंगोली ने एक तस्वीर शेयर की है।

रंगोली ने ट्वीट कर पुष्टि की

रंगोली ने ट्वीट कर पुष्टि की

रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कंगना रनौत के पीएम केयर्स फंड में दान की पुष्टी की है। तस्वीर शेयर करते हुए रंगोली ने कैप्शन में लिखा, 'कंगना ने पीएम केयर्स फंड में 25 लाख रुपये की सहायता की है और दिहाड़ी मजदूरी करने वाले परिवारों को राशन दान किया है, हमें एकजुट होकर खड़े रहने की आवश्यकता है और जरूरत है वो करने की जो हम कर सकते हैं। हमारे परिवार की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद।'

अन्य हस्तियों ने भी किया दान

इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार, भूषण कुमार, कपिल शर्मा, मनीष पॉल और कई बड़ी हस्तियां पीएम के राहत कोष में दान दे चुकी हैं। बाहुबली फिल्म स्टार प्रभास ने 4 करोड़ रुपये, पवन कल्याण ने 2 करोड़, महेश बाबू ने 1 करोड़, अलु अर्जुन ने 25 लाख, राम चरण ने 70 लाख और रजनीकांत ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 50 लाख रुपये दान किए हैं। यही नहीं कमल हासन ने तो अपने घर को ही अस्पताल बनाने की पेशकश कर दी है। वहीं, टेलीविजन क्षेत्र से कपिल शर्मा ने 50 लाख रुपये दान किए हैं।

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

बता दें भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। चीन के वुहान शहर से फैलने शुरू हुए इस वायरस ने यूरोपीय और पश्चिमी देशों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना वायरस से दुनियाभर में अभी तक करीब 47,245 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दुनियाभर में बीमारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 935,957 हो गई है। वहीं भारत में अभी तक संक्रमित मामलों की संख्या 1832 हो गई है, जबकि इस महामारी से 41 लोगों की मौत भी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+