VIDEO: अचानक फिसला काजोल का पैर, देखकर बॉडीगार्ड्स भी घबराए
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का इवेंट के सिलसिले में मुंबई के एक मॉल गई थीं, जहां बैलेंस बिगड़ने से वो गिर पड़ीं।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का इवेंट के सिलसिले में मुंबई के एक मॉल गई थीं, जहां बैलेंस बिगड़ने से वो गिर पड़ीं। काजोल मॉल में इवेंट के वेन्यू की तरफ जा रही थीं। सिक्योरिटी गार्ड्स और भीड़ ने उन्हें चारों ओर से घेर रखा था जब काजोल अचानक से गिर पड़ीं। उन्होंने एक सिक्योरिटी गार्ड की शर्ट पकड़कर बचने की भी कोशिश की, लेकिन खुद को संभाल नहीं पाईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गुरुवार को एक्ट्रेस काजोल कुर्ला के फिनिक्स मॉल में एक इवेंट में शिरकत करने गई थीं। इस इवेंट में जाते वक्त उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो अचानक गिर पड़ीं। काजोल सिक्योरिटी गार्ड्स के सुरक्षा घेरे में चल रही थीं। इस दिग्गज एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए फैंस का जमावड़ा लगा हुआ था।
हेल्थ एंड ग्लो स्टोर के लॉन्च के लिए जाते वक्त अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर पड़ीं। खुद को बचाने के लिए काजोल ने सिक्योरिटी गार्ड की शर्ट भी पकड़नी चाही, लेकिन वो खुद को संभाल नहीं पाईं। सिक्योरिटी गार्ड्स ने तुरंत काजोल को उठाया, जिसके बाद वो स्टोर को लॉन्च करने गईं। देखिये वीडियो-
A post shared by insta bollywood.fc (@instabollywood.fc) on
ये भी पढ़ें: इस IPS अफसर की बॉडी पर दिल हार बैठी महिला, मिलने के लिए पंजाब से पहुंची मध्य प्रदेश


Click it and Unblock the Notifications
