काजल के हाथों में लग गई गौतम के नाम की मेंहदी, सामने आई खूबसूरत तस्वीर

नई दिल्ली। 'सिंघम' फिल्म फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, साउथ और हिंदी की कई चर्चित फिल्मों में काम करने वाली काजल अग्रवाल अपने मेंहदी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है,जिसमें वो बेहद सुंदर दिख रही हैं, काजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। तस्वीरों में काजल बहुत खुश दिख रही हैं, हाल ही में काजल ने अपनी बहन के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय काजल की शादी

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय काजल की शादी

जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया था कि आखिरी के 2 दिन मिस अग्रवाल के तौर पर हर चीज में अपनी पार्टनर के साथ मजे कर रही हूं, वो तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी थी।

काजल ने 6 अक्टूबर को अपनी शादी का ऐलान किया

काजल ने 6 अक्टूबर को अपनी शादी का ऐलान किया

आपको बता दें कि काजल ने 6 अक्टूबर को अपनी शादी का ऐलान किया था, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि 'मैंने हां कह दिया, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं गौतम किचलू से 30 अक्टूबर 2020 को शादी कर रही हूं।' मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये एक अरेंज्ड-लव मैरिज है, दोनों की हाल ही में सगाई हुई है, जिसमें सिर्फ दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। देखें-काजल की मेंहदी की तस्वीरें

गौतम किचलू एक बिजनेसमैन हैं

गौतम किचलू एक बिजनेसमैन हैं

आपको बता दें कि काजल के होने वाली पति गौतम किचलू एक बिजनेसमैन हैं, वो इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर से जुड़े बिजनेस को संभालते हैं और 'डिसर्न लिविंग' के फाउंडर हैं, उनका दूर-दूर तक फिल्मों से कोई वास्ता नहीं है और वो मीडिया से दूर रहने वाले इंसान हैं, उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 12 हजार से ज्यादा लोग फॉलोवर्स हैं।

 'शादी के बाद भी कुछ नहीं बदलेगा'

'शादी के बाद भी कुछ नहीं बदलेगा'

तो वहीं साल 2004 में 'क्यों हो गया ना' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली काजल साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम रही हैं, वह 'सिंघम', 'स्पेशल 26', 'मगाधीरा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। काजल ने साफ किया है कि वो शादी के बाद भी अपना काम जारी रखेंगी, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि शादी के बाद भी कुछ नहीं बदलेगा, मैं वह काम जारी रखूंगी, जो मैं अब तक करती आई हूं, अपने दर्शकों का मनोरंजन करना.. एक नई उम्मीद और नए तरीके के साथ.. आप लोगों के समर्थन का धन्यवाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+