एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने अपने लिए खरीदा 39 करोड़ का घर, जानिए इसकी खासियतें

नई दिल्ली। Janhvi Kapoor House: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने लिए 39 करोड़ रुपये का एक घर खरीदा है। उन्होंने संपत्ति का रजिस्ट्रेशन 10 दिसंबर, 2020 को कराया था। उनका ये नया घर जुहू विले पार्ले स्कीम में है। जहां मुंबई के सबसे महंगे घर स्थित हैं। जान्हवी के नए घर की बात करें तो एक न्यूज वेबसाइट स्कवायर फीट इंडिया के अनुसार, जान्हवी का नया घर तीन मंजिला है, जो 4144 स्कवायर फीट में फैला है।

तीन मंजीलें खरीदीं

तीन मंजीलें खरीदीं

जान्हवी ने 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल खरीदी है। अभिनेत्री के पास इसके साथ ही छह कार पार्क करने की जगह भी है। जान्हवी के अलावा अन्य कई बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के घर भी जुहू विले पार्ले स्कीम में स्थित हैं। इन लोगों में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अजय देवगन, एकता कपूर और कई अन्य का नाम शामिल है।

अभी परिवार संग लोखंडवाला में रहती हैं

अभी परिवार संग लोखंडवाला में रहती हैं

जान्हवी इस समय लोखंडवाला में अपने पारिवारिक घर में पिता बॉनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ रहती हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी अब फिल्म दोस्ताना 2 में दिखाई देंगी। इसमें उनके अपोजिट में अभिनेता कार्तिक आर्यन हैं। इसके अलावा वह एक अन्य फिल्म रूह आफजा में लीड रोल में हैं और इस फिल्म में उनके अपोजिट में अभिनेता राजकुमार राव हैं।

2018 में किया था डेब्यू

2018 में किया था डेब्यू

जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर थे। उन्होंने नेटफ्लिक्स की फिल्म घोस्ट स्टोरीज में भी काम किया था। इसके साथ ही जान्हवी कपूर ने फिल्म गुंजन सक्सेना: द कार्गिल गर्ल में लीड रोल किया था। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रड्यूस किया था।

Actress Vanita Kharat photo shot: शाहिद कपूर की हीरोइन ने न्यूड फोटोशूट के जरिए दिया खास मैसेज, वायरल हुई Pics

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+