Actress Vanita Kharat photo shot: शाहिद कपूर की हीरोइन ने न्यूड फोटोशूट के जरिए दिया खास मैसेज, वायरल हुई Pics

Actress Vanita Kharat photo shot: शाहिद कपूर की हीरोइन ने न्यूड फोटोशूट के जरिए दिया खास मैसेज, वायरल हो रही Pics

नई दिल्ली। Shahid Kapoor's Kabir Singh co-star Vanita Kharat photo shot. बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म कबीर सिंह( Kabir Singh) ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। इस फिल्म ने सिल्वर स्क्रीन पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीब 250 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर क साथ कियारा आडवाणी(Kiara advani) ने किरदार को लोगों न खूब पसंद किया। वहीं इस फिल्म में एक और किरदार था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म में शाहिद कपूर की नौकरानी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वनीता खरात (Vanita Kharat) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 शाहिद के साथ फिल्म में आ चुकी है नजर

शाहिद के साथ फिल्म में आ चुकी है नजर

शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की फिल्म कबीर सिंह में काम कर चुकी एक्ट्रेस वनिता खरात का एक फोटोशूट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वनिता खरात के एक फोटोशूट ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। वनिता ने न्यूड फोटोशूट करवाकर सबको हैरान कर दिया है। नए साल के साथ ही वनिता ने धमाकेदार शुरुआत की है।

 एक्ट्रेस ने कराया हॉट फोटोशूट

एक्ट्रेस ने कराया हॉट फोटोशूट

नए साल के साथ ही वनिता ने अपने हॉट फोटोशूट( Hot Photoshot) से अपने फैंस को हैरान कर दिया। वनिता खरात ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपनी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की है। इस न्यूड फोटो क जरिए वनिता ने खास मैसेज भी दिया है। अब तक वनिता अपने अधिकांश फोटोशूट में ट्रैडिक्शन कपड़ों में नजर आई रही थी, लेकिन उनके इस नए अवतार देख उनके फैंस हैरान रह गए।

 फोटोशूट की मदद से दिया खास संदेश

फोटोशूट की मदद से दिया खास संदेश

वनिता ने अपने इस न्यूड फोटोशूट( Nude Photoshot) की मदद से खास संदेश दिया है। उन्होंने ये फोटो शूट बॉडी पॉजिटिविटी के लिए करवाया। इस फोटो में उन्होंने खुद को एक पतंग के पीछे छिपाया है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मुझे अपने टैलेंट, अपन पैशन, कॉन्फिडेंस और अपने शरीर पर गर्व है। दरअसल वनिता ने बॉडी शेमिंग करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। लोग वनिता के इस बोल्ड स्टेप की खूब तारीफ कर रहे हैं।

 कौन हैं वनिता खरात

कौन हैं वनिता खरात

वनिता खरात मराठी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। उन्होंने कई मराठी फिल्म और टीवी सीरियल में काम किया है। कबीर सिंह मूवी के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। वनिता ने कई मराठी कॉमेडी शो किए हैं। वो कई स्टैंड अप कॉमेडी रियलिटी शो किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+