पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार ने बनाया सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू ,परिवार के लिए बोली ये बात

पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार ने बनाया सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू ,परिवार के लिए बोली ये बात

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल के एक मूर्तिकार ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को अपनी कला के माध्‍यम से ट्रिब्यूट किया है। आसनसोल के मूर्तिकार सुकांतो रॉय ने दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत का एक मोम की प्रतिमा ( वैक्स स्टैच्यू) बनाई है। ये सुशांत का पहला वैक्‍स स्‍टैच्‍यू (Sushant singh rajput wax sculptor ) है । सुकांतों रॉय द्वारा बनाए गए इस स्‍टैच्‍यू का अनावरण गुरुवार को आसनसोल में हुआ। कलाकार द्वारा मोम से बनाई गई सुशांत की ये प्रतिमा देखने में हूबहू सुशांत जैसी ही है, स्‍टैच्‍यू को देख आप भी एक बार धोखा खा जाएंगे, क्योंकि इसे देख कर लग रहा है कि मानो सुशांत ही खड़े हैं।

Recommended Video

    Sushant Singh का West Bengal के Asansol में बना पहला Wax Statue, Fans हुए Emotional | वनइंडिया हिंदी
    मूर्तिकार सुकांतो ने सुशांत के परिवार के लिए बोली ये बात

    मूर्तिकार सुकांतो ने सुशांत के परिवार के लिए बोली ये बात

    सुकांतो रॉय ने दिवंगत अभिनेता ने सुशांत सिंह राजपूत की मोम की प्रतिमा को अपने म्‍यूजियम में रखा है। उनके म्यूजियम में कई जाने माने लोगों के स्टैच्यू लगे हुए हैं। आम नागरिकों के देखने के लिए यक म्यूजियम खुला रहेगा। सुकांतो ने कहा कि, "मैं सुशांत सिंह राजपूत को बहुत पसंद करता हूं। यह दुखद है कि उनका निधन हो गया। मैंने अपने संग्रहालय के लिए यह प्रतिमा बनाई है, अगर दिवंगत अभिनेता सुशांत के परिवार वाले अगर प्रतिमा के लिए अनुरोध करते है तो मैं उनके लिए सुशांत सिंह राजपूत का नया वैक्‍स स्‍टैच्‍यू बनाऊंगा।"

    सुशांत की प्रतिमा देख सब हो गए हैरान

    सुशांत की प्रतिमा देख सब हो गए हैरान

    बता दें एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ने तीन महीने पहले 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में सुशांत 14 जून को संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। अब तक उनके चाहने वाले उन्हें भूल नहीं पाए हैं। सुकांतों द्वारा सुशांत सिंह राजपूत का स्टैच्यू की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्‍शन दे रहे हैं। सुशांत के स्टैच्यू को देख दिवंगत एक्‍टर के फैंस भावुक होकर स्‍टैच्‍यू बनाने वाले कलाकार की सराहना कर रहे हैं। सुशांत की तरह हूबहू दिखने वाली ये प्रतिमा देख सबको लग रहा मानो साक्षात सुशांत खड़े हो।

    सुकांतो राय पहले इन लोकप्रिय लोगों की बना चुके हैं प्रतिमा

    सुकांतो राय पहले इन लोकप्रिय लोगों की बना चुके हैं प्रतिमा

    पिछले कई वर्षों से आसनसोल के मूर्तिकार सुकांतो मोम से मूर्तिकारी कर रहे है। सुकांतो अब तक पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, अमिताभ बच्‍चन, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, मिथुन चक्रवर्ती, सौरभ गांगुली, ममता बनर्जी, रविंद्र नाथ टैगोर , रोनाल्डो, सुभाष चक्रवर्ती, ज्योति बसु समेत अन्‍य जानी-मानी हस्तियों की मूर्तियां बनाकर अपने म्‍यूजियम में सजा चुके है। सुकांतों अब तक कई मूर्तियां एक्‍सपोर्ट भी कर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+