एक्ट्रेस फातिमा सना शेख हुईं कोरोना पॉजिटिव, घर पर खुद को किया क्वारंटीन

मुंबई। कोरोना वायरस महामारी की चपेट में अब एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार्स भी आ रहे हैं। होली के दिन एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि वह कोविड-19 पॉजिटिव हो गई हैं। ये खबर सुनते ही फातिमा के फैंस उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गई हूं, डॉक्टर के निर्देश और कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं, फिलहाल घर में क्वारंटीन हूं।'

Actress Fatima Sana Shaikh became Corona positive, quarantined herself at home

Recommended Video

    Coronavirus: Fatima Sana Shaikh हुई Corona Positive, घर पर ख़ुद को किया क्वारंटीन | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि 29 एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने आमिर खान और सान्या मल्होत्रा के साथ डायरेक्टर नितेश तिवारी की 2016 में आई सुपर हिट फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्मों में एंट्री लेने से पहले अभिनेत्री ने लेडीज स्पेशल और अगल जनम मोहे बिटिया ही कीजो जैसे टेलीविजन शो में नजर आ चुकी है। फातिमा ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ के साथ अभिनय किया था। फातिमा ने हाल ही में अनुराग बसु की 'लूडो' में अपने एक्टिंग का जौहर दिखाया। फातिमा जल्द ही जयदीप अहलावत के साथ नेटफ्लिक्स के 'अजीब दास्तान' में नजर आएंगी।

    रणबीर कपूर कोरोना से हुए रिकवर
    आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस महीने की शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। होम क्वारंटाइन में रहने के बाद अब रणबीर रिकवर हो गए हैं। रणबीर के चाचा रणधीर कपूर ने ये जानकारी दी है। रणधीर ने पीटीआई को बताया है, "रणबीर अब बिल्कुल ठीक है, मेरी उससे मुलाकात हो चुकी है। 9 मार्च को रणबीर की मां नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये बताया था कि रणबीर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। नीतू सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की होली: अक्षय, प्रियंका से लेकर वरुण-कृति के डांस तक सितारों ने ऐसे मनाई होली, तैमूर भी लगे क्यूट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+