सेलीना जेटली की मां का निधन, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलीना जेटली की मां का निधन हो गया है। लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहीं सेलीना की मां मीता ने 8 जून को लखनऊ में आखिरी सांसें लीं। अपनी मां को खोने का गम सलीना ने सोशल मीडिया पर फैंस संग साझा किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलीना जेटली की मां का निधन हो गया है। लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहीं सेलीना की मां मीता ने 8 जून को लखनऊ में आखिरी सांसें लीं। अपनी मां को खोने का गम सलीना ने सोशल मीडिया पर फैंस संग साझा किया है। सेलीना ने फेसबुक पर अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि हजारों आंसू आपको वापस नहीं ला सकते। सेलीना ने पिछले साल अपने पिता को खोया था और उनकी मृत्यु के 11 महीने बाद ही उनकी मां चल बसीं।

फेसबुक पर सेलीना ने दी श्रद्धांजलि
एक्ट्रेस सेलीना जेटली ने अपनी मां को फेसबुक पर श्रद्धांजलि दी है। सेलीना की मां का निधन 8 जून को लखनऊ में हुआ। वो लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही थीं। सलीना ने फेसबुक पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'मेरी मां मीता जेटली 8 जून को हम सभी को इस दुनिया से छोड़कर चल बसीं। वो अपने पति कर्नल विक्रम कुमार जेटली के पास चली गईं, जो 11 महीने पहले ही हमें छोड़कर गए थे। उन्होंने कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ी लेकिन कल हार गईं।'

परिवार-दोस्तों को कहा शुक्रिया
सेलीना ने आगे अपने परिवार के सभी लोगों का नाम लिखते हुए कहा कि वो सभी उन्हें बहुत याद करेंगे। इसके साथ ही सेलीना ने सहाराश्री सुभ्रतो रॉय, उनके परिवार और सहारा अस्पताल का धन्यवाद दिया। सेलीना ने लिखा कि इस कठिन घड़ी में सहारा परिवार ने उनकी काफी मदद की है और इसके लिए वो सदा आभारी रहेंगी।

एक साल में सेलीना ने खोए मां-बाप और बेटा
सेलीना जेटली के पिता की मृत्यु 11 महीने पहले हुई थी और अब उनपर फिर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिछले साल सितंबर में सेलीना जेटली ने दोबारा दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया था, जिसमें से एक को डॉक्टर्स नहीं बचा पाए थे। सेलीना ने इसकी घोषणा अपने फेसबुक अकाउंट पर करते हुए लिखा था, 'भगवान ने हमें दो प्यारे बेटे आर्थर जेटली हाग और शमशेर जेटली हाग दिए, लेकिन जिंदगी हमेसा वैसी नहीं होती जैसा हम सोचते हैं। शमशेर को दिल की गंभीर बीमारी थी और अब वो इस दुनिया में नहीं है।' सेलीना जेटली के तीन बेटे हैं।
ये भी पढ़ें: एकदम बदल गया 'अंगूरी भाभी' का अंदाज, बिकिनी में फोटो शेयर कर फैंस को चौंकाया












Click it and Unblock the Notifications