Video: अमीशा पटेल के सामने एयरलाइन स्टाफ ने किया 'कहो ना प्यार है' पर डांस, खुशी से रोने लगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली। Airline Staff Dance for Ameesha Patel: अभिनेत्री अमीशा पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। दरअसल एयरलाइन स्टाफ ने अमीशा पटेल के सामने उनके ही गाने 'कहो ना प्यार है' पर डांस किया। जिसे देखकर उनकी आंखें खुशी से भर आईं। अमीशा एयरलाइन स्टाफ की परफॉर्मेंस देख अपने आंसू रोक नहीं सकीं। बाद में फिर वह भी उठकर स्टाफ के साथ डांस करने लगती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

ameesha patel, ameesha, kaho naa pyaar hai, bollywood news, actress ameesha patel, viral video, video, viral, अमीशा पटेल, अभिनेत्री अमीशा पटेल, बॉलीवुड न्यूज, वायरल वीडियो, वीडियो

आपको बता दें अमीशा पटेल ने बॉलीवुड में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया था। इस फिल्म को साल 2000 में राकेश रोशन ने ही डायरेक्ट किया था। साल 2019 में अपने 20वें एडीशन में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी (IIFA) ने कहो ना प्यार है को बीते 20 साल की बेस्ट फिल्म कैटेगरी का अवॉर्ड दिया था।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीशा अब पंजाबी फिल्म FAUJI BAND से दोबारा डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ जाने माने पंजाबी अभिनेता नव बाजवा दिखाई देंगे। वह अमीशा के अपोजिट में दिखाई देंगे। इस फिल्म में इनके अलावा करमजीत अनमोल, गुरप्रीत गुग्गी, हारबी संघा और प्रकाश गडू भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+