मशहूर एक्ट्रेस ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री मणिकंदन पर लगाए यौन शोषण के आरोप, सबूत के लिए पुलिस को दी तस्वीरें

मशहूर एक्ट्रेस ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री मणिकंदन पर लगाए यौन शोषण के आरोप, सबूत के लिए पुलिस को दी तस्वीरें

चेन्नई, 29 मई: भारतीय मूल की मलेशियाई महिला और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के नेता डॉक्टर मणिकंदन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तमिल अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि पूर्व मंत्री मणिकंदन ने बीते 5 सालों से उसका यौन शोषण किय है। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में मणिकंदन पर धोखाधड़ी, ब्लैकमेल करने और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 36 वर्षीय अभिनेत्री ये शिकायत चेन्नई पुलिस को कही है। अभिनेत्री ने कहा है कि वह सूचना और प्रद्यौगिकी मंत्री के साथ 2017 में संबंध में थीं।

Tamil Nadu

अभिनेत्री का दावा- गर्भपात के लिए नेता ने किया मजबूर

'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक नेता मणिकंदन पर अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि नेता पहले शादी का वादा करके उसका यौन शोषण करता रहा और गर्भवती होने के बाद उसे छोड़ दिया। अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि उसने नेता मणिकंदन पर जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने मलेशिया में उसे और उसके परिवार के सदस्यों को धमकी दी। महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि मणिकंदन ने उसे गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया था।

आरोप- जान से मारने की मंत्री ने दी अभिनेत्री को धमकी

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेत्री ने चेन्नई पुलिस को मणिकंदन के साथ अपने संबंधों को साबित करने वाली तस्वीरें भी दी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री ने धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास जाती है और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करती है तो वह उसकी प्राइवेट तस्वीरें ऑनलाइन लीक कर देगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि मणिकंदन ने उसका यौन शोषण किया और जब वह गर्भवती हुई, तो उसे अपने बच्चे का गर्भपात कराने के लिए 'जबरदस्ती' किया। शिकायत के मुताबिक, मंत्री पर कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर करके 'उसे जान से मारने की धमकी' देने का भी आरोप है।

कैसे हुई मंत्री से अभिनेत्री की मुलाकात

अपनी वकील शांतिनी थेवा के साथ अभिनेत्री ने चेन्नई में पुलिस उपायुक्त के पास जाकर केस दर्ज कराई। बाद में शिकायत की एक कॉपी मीडिया को भी जारी की गई। जिसमें लिखा है, अभिनेत्री ने फिल्म नडोडिगल में अभिनय किया और जब वह मलेशियाई पर्यटन के लिए काम कर रही थीं तो अक्सर शहर का दौरा करती थीं। मणिकंदन का परिचय एक्ट्रेस से 2017 में हुआ था, जब वह सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री थे और फिर उन्होंने मलेशिया में निवेश करने के बहाने उनसे दोस्ती की। कुछ दिनों के भीतर ही मणिकंदन ने शादीशुदा होने के बाद भी शादी के लिए उन्हें पूछा। अभिनेत्री कहा कि हम दोनों बसंत नगर में एक घर में रह रहे थे और जब मंत्री शहर में रहते थे तो वह उसके साथ ही रहते थे। अभिनेत्री ने कहा है कि दोनों ने एक कपल के तौर पर कई जगह एक साथ ट्रैवल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+