अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर के बाद विक्की कौशल का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, होम क्वारंटीन में गए
अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर के बाद विकी कौशल का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव, होम क्वारंटीन में गए
मुंबई। बॉलीवुड से जुड़े लोग तेजी से कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के बाद अब एक्टर विक्की कौशल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकार दी है। विक्की ने बताया है कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वो होम क्वारंटीन में हैं और डॉक्टरों की सलाह के हिसाब से दवाएं वगैरह ले रहे हैं।

Recommended Video
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है- मैंने कोरोना को लेकर कोई लापरवाही नहीं की, सभी एहतियात बरती और हर चीज का ध्यान रखा। इसके बावजूद मुझे कोरोना हो गया है। फिलहाल मैं होम क्वॉरंटीन में हूं और डॉक्टर के सलाह ले रहा हूं। जो लोग हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। वो प्रोटोकॉल का पालन करें और अपना टेस्ट करवा लें।
विक्की कौशल इन दिनों फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'SAM बहादुर' में काम कर रहे हैं। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय सैम मानेकशॉ ने गजब की नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के 2 टुकड़े कर दिए थे और बांग्लादेश नाम का एक नया देश दुनिया के नक्शे पर आ गया। सैम मानेकशॉ की बायॉपिक में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
इन सितारों को भी हुआ कोरोना
हाल के दिनों में बॉलीवुड के लोग लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। विक्की कौशल से पहले भूमि पेडनेकर ने भी सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है- मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं लेकिन कोरोना के हल्के लक्षण भी महसूस कर रही हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सभी से कहना चाहूंगी कि महामारी को हल्के में ना लें।
भूमि के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार को कोरोना संक्रमित निकलने के बाद आज अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। गोविंदा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हाल ही में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, आमिर खान, संजय लीला भंसाली जैसे बड़े नाम भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
भूमि पेडनेकर को भी हुआ कोरोना, बोलीं- तमाम सावधानी के बाद भी हो गई पॉजिटिव












Click it and Unblock the Notifications