Varun-Natasha: एक्टर वरुण धवन ने नताशा दलाल संग लिए सात फेरे, सामने आई शादी की पहली तस्वीरें

Varun Dhawan-Natasha Dalal wedding: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग परिणय सूत्र में बंध गए हैं। वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल की शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को वरुण धवन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दूल्हा बने वरुण धवन ने गोल्डन शेरवानी पहनी हुई है, वहीं मंडप में उनके साथ बैठीं नताशा दलाल (Natasha Dalal) भी गोल्डन शादी के जोड़े में बहुत सुंदर लग रही हैं।

सामने आई शादी की पहली तस्वीरें

सामने आई शादी की पहली तस्वीरें

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की पहली तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। नए नवेले शादीशुदा जोड़े पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्टर वरुण धवन ने अपनी शादी की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में वरुण अपनी दुल्हन नताशा दलाल के साथ मंडप में बैठें हैं तो दूसरी तस्वीर में वह दोनों अग्नि के सात फेरे ले रहे हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तस्वीरें पोस्ट होने के कुछ सेकंड में यह वायरल हो गई हैं।

पूरी हुई शादी की सभी रस्में

पूरी हुई शादी की सभी रस्में

आपको बता दें कि वरुण धवन पिछले कई सालों से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं, साल 2019 में उन्होंने दुनिया के सामने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। वरुण और नताशा की लवस्टोरी बी टाउन में सबसे ज्यादा चर्चा में रही है, दोनों एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही कुछ और तस्वीरें और वीडियो सामने आने की उम्मीद है। फैंस अपने चहेते एक्टर वरुण धवन की शादी को लेकर काफी एक्साइडेट हैं।

इस खूबसूरत रिसॉर्ट में हुई शादी

इस खूबसूरत रिसॉर्ट में हुई शादी

जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बॉलीवुड कि इस ग्रैंड शादी के लिए मुंबई के अलीबाग में स्थित 'द मेंशन हाउस' को चुना गया है, जहां धवन और नताशा के परिवार समेत कई करीबी मौजूद रहे। कोरोना महामारी की वजह से धवन परिवार ने कुछ चुनिंदा रिश्तेदारों और दोस्तों को ही इस समारोह में बुलाया है।

हनीमून के लिए चुनी है ये खास जगह

हनीमून के लिए चुनी है ये खास जगह

वरुण धवन और नताशा की शादी के बाद अब उनके हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार वरुण और नताशा शादी के बाद हनीमून के लिए टर्की रवाना हो सकते हैं। वेडिंग सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार वरुण और नताशा शादी के बाद हनीमून के लिए टर्की के सिरागान पैलेस में ठहरेंगे जो कि इंस्तांबुल में स्थित है। इस होटल को दुनिया के सबसे आलीशान होटल्स में से एक माना जाता है। इससे पहले जो रिपोर्ट सामने आई थी उसके अनुसार वरुण तबतक छुट्टियों पर नहीं जाएंगे जबतक उनकी मौजूदा फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी नहीं हो जाती है, लेकिन ताजा खबर के अनुसार वरुण शादी के बाद टर्की के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: हनीमून के लिए वरुण धवन-नताशा ने चुनी है ये खास जगह, जानिए पूरी डिटेल्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+