Actor Vijay: चुनाव आयोग ने थलापति विजय की पार्टी को दी मान्यता, TVK अब लड़ सकेगी चुनाव
Actor Vijay: थलापति विजय का नाम तमिल सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल है। विजय के फैंस उनकी फिल्मों के क्रेजी रहते है। अब थलापति विजय राजनीति में एंट्री कर चुके है और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चुनाव आयोग ने भी मान्यता दे दी है।
टीवीके को मान्यता मिलने की जानकारी खुद एक्टर विजय ने दी है। रविवार 08 सितंबर को तमिल एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख थलापति विजय ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि उनकी पार्टी अब चुनाव लड़ सकेगी।

विजय ने अपने X हैंडल पर इस पत्र को साझा करते हुए लिखा, 'भारत के चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर तमिलगा वेत्री कझगम को एक राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकृत किया है और एक पंजीकृत पार्टी के रूप में चुनावी राजनीति में भाग लेने की अनुमति दी है।
अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने बताया कि तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करने के लिए 2 फरवरी को भारत के चुनाव आयोग से संपर्क किया गया था और पंजीकरण प्रदान कर दिया गया है। आपको बता दें कि 22 अगस्त को विजय ने चेन्नई स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा अनावरण किया।
इस दौरान विजय ने कहा, 'मुझे पता है कि आप सभी हमारे पहले राज्य सम्मेलन का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं और बहुत जल्द मैं इसकी घोषणा करूंगा। उससे पहले मैंने हमारी पार्टी के झंडा अनावरण किया है। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हम तमिलनाडु के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।'
2025 तक पार्टी पूरी तरह से राजनीति में होगी सक्रिय
विजय ने इस साल फरवरी में तमिझागा वेत्री कझगम (TVK) के गठन की घोषणा की थी। अभिनेता की योजना अपनी आखिरी फिल्म परियोजना 'थलपति 69' को पूरा करने के बाद पूरी तरह से राजनीति में आने की है, जिसे फरवरी 2025 तक पूरा किया जाना है।
उन्होंने अगले दो वर्षों में टीवीके के जमीनी स्तर के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने का संकल्प लिया है। अब TVK आधिकारिक रूप से पंजीकृत हो गया है, इसलिए वह समर्थन जुटाने और भविष्य के चुनावों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications