हरियाणा पुलिस में एडीजी सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई को साजिश का शक, कराएंगे जांच
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई ओपी सिंह का कहना है कि उन्हें अपराध में कुछ गड़बड़ी का संदेह है। उन्होंने घटना की गहन जांच की मांग की है। ओपी सिंह हरियाणा पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर के तौर पर तैनात हैं। इससे पहले जन अधिकारी पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने भी मामले की जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें गहरी साजिश नजर आ रही है।
Recommended Video

पप्पू यादव ने भी की जांच की मांग
पप्पू यादव ने कहा, 'मुझे कहीं न कहीं कोई गहरी साजिश लगती है, सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकता। बिहार के लिए इससे बड़ी क्षति कुछ नहीं हो सकती। इसकी पूरी सीबीआई जांच होनी चाहिए।' सुशांत सिंह की बहन चंडीगढ़ में रहती हैं। राज्य के अधिकारियों का कहना है कि सिंह को जैसे ही सुशांत के निधन का पता चला वो तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गए। 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत का शव रविवार को उनके घर पर मिला था। वह मुंबई के बांद्रा इलाके में किराए के फ्लैट में रहते थे, यहीं उन्होंने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि वह बीते छह महीने से डिप्रेशन में थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
हरियाणा के मुख्यमंत्री को जैसे ही सुशांत के बारे में पता चला, उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है। वह एक बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता थे जिन्होंने अपने दमदार अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। ईश्वर उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।' सुशांत के निधन की बात सुनकर उनके फैंस से लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने भी दुख प्रकट किया है। हालांकि सुशांत ने ये कदम क्योंकि उठाया इसकी असल वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है और ना ही उनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

सुशांत की टीम ने शेयर किया मैसेज
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स सुशांत को याद कर रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं। सुशांत के निधन के बाद से एक बार फिर डिप्रेशन को लेकर सेलेब्स अपनी राय रख रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में अपने दोस्तों और परिवार से बात करें। सुशांत की टीम ने एक मैसेज शेयर कर कहा, 'हमें ये कहते हुए दुख हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे साथ नहीं हैं। हम उनके फैंस से आग्रह करते हैं कि सुशांत को अपने विचारों में रखिए, उनके काम और जीवन को सेलिब्रिटे करिए। हम मीडिया से भी प्रार्थना करते हैं कि इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी को बनाए रखने में हमारी मदद कीजिए।'

डिप्रेशन से जूझ रहे थे सुशांत
टीवी सीरियल्स से लोगों के दिलों में जगह बनाने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी कई मुकाम हासिल किए हैं। बताया जा रहा है कि वह बीते छह महीने से डिप्रेशन में थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक होनहार अभिनेता बहुत जल्द चला गया। ये बेहद चौंकाने वाला है। सुशांत ने टीवी और फिल्मों में काम किया। उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कई लोगों को प्रेरित किया है। वह कई यादगार परफॉर्मेंस को अपने पीछे छोड़ गए हैं। उनके निधन से स्तब्ध हूं।












Click it and Unblock the Notifications