काशी के कलाकार ने सोनू सूद को भेजी ऐसी सौगात, देखते ही करना पड़ा ये ट्वीट

प्रवासी मजदूरों की मदद के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सोनू सूद को अजीबोगरीब मांग वाले मैसेज भेज रहे हैं...

नई दिल्ली। प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए सोनू सूद ने बसों की व्यवस्था की है और ऐसे हजारों लोग इस अभिनेता की वजह से अपने परिवार के बीच पहुंच चुके हैं। फिल्मों में ज्यादातर नेगेटिव किरदार निभाने वाले सोनू सूद को लोग रियल लाइफ का हीरो बता रहे हैं और अलग-अलग तरीकों से उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। इस बीच ट्विटर पर काशी के एक कलाकार ने सोनू सूद को बेहद खूबसूरत गिफ्ट दिया है।

सोनू सूद को मिला ये खास तोहफा

सोनू सूद को मिला ये खास तोहफा

दरअसल, वाराणसी के रहने वाले रेत मूर्ति कलाकार रूपेश सिंह ने जमीन पर रेत से सोनू सूद की मूर्ति बनाकर उनको ट्विटर पर उसकी तस्वीर भेजी है। रुपेश सिंह ने इस तस्वीर के कैप्शन में सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा है, 'गरीबों के मसीहा सोनू सूद को काशी के कलाकार का प्यार भरा सलाम...'। इस ट्वीट के जवाब में सोनू सूद ने लिखा, 'काशी वालों अब आप लोगों से मिलने आना ही पड़ेगा।'

मजदूरों को घर भेजने के काम में दिन-रात जुटे हैं सोनू सूद

मजदूरों को घर भेजने के काम में दिन-रात जुटे हैं सोनू सूद

आपको बता दें कि सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए ट्विटर पर हेल्पलाइन और वॉट्सऐप नंबर भी जारी किया हुआ है। सोनू सूद और उनकी टीम हर रोज सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने में जुटी हुई है। सोनू सूद के परिवार में उनकी पत्नी सोनाली और दो बेटे- ईशान और अयान हैं। पंजाब के मोगा में जन्मे सोनू सूद के पास इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री भी है। यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बीई की पढ़ाई के दौरान ही सोनाली से उनकी मुलाकात हुई थी और इसके बाद 1996 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि उनकी पत्नी सोनाली का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं है और वो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।

Recommended Video

    Sonu Sood: Train में Toilet के पास सोने वाले Sonu को पता है मजदूरों का दर्द | वनइंडिया हिंदी
    ट्विटर पर आ रहे अजीबोगरीब मांग वाले मैसेज

    ट्विटर पर आ रहे अजीबोगरीब मांग वाले मैसेज

    प्रवासी मजदूरों की मदद के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सोनू सूद को अजीबोगरीब मांग वाले मैसेज भेज रहे हैं। हाल ही में सुश्रिमा आचार्य नामक महिला ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू सूद मैं जनता कर्फ्यू लगने के बाद से लॉकडाउन-4 तक, अपने पति के साथ रह रही हूं। क्या आप उन्हें कहीं भेज सकते हैं या फिर मुझे मेरी मां के घर भेज दीजिए, क्योंकि अब मैं उनके साथ और नहीं रह सकती।' इसपर सोनू सूद ने भी एक बेहतरीन अंदाज के साथ महिला को जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे पास इससे भी बेहतर प्लान है...मैं आप दोनों को गोवा भेज देता हूं। क्या कहती हैं?' सोनू सूद का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनकी हाजिरजवाबी की तारीफ कर रहे हैं।

    'समंदर के किनारे फंसी हूं, क्या करूं'

    'समंदर के किनारे फंसी हूं, क्या करूं'

    इससे पहले बीते शुक्रवार को भी एक महिला ने सोनू सूद से ऐसी ही एक अजीबोगरीब मांग की थी। निखत नाम के ट्विटर प्रोफाइल से एक महिला ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू भाई मैं फंसी हुई हूं, समंदर के किनारे हूं, अब क्या करूं, मुझे उस दूसरे किनारे भेज दोगे क्या?' इस पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, 'थोड़ा रुको... पहले अपने प्रवासी भाइयों को घर छोड़ आता हूं। तब तक थोड़ा तैर के टाइम पास कर लो।' वहीं एक यूजर ने सोनू सूद से उसे शराब के ठेके पर छोड़ने की मांग कर डाली।

    दबंग में छेदी सिंह के किरदार से बटोरीं सुर्खियां

    दबंग में छेदी सिंह के किरदार से बटोरीं सुर्खियां

    गौरतलब है कि तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और पंजाबी समेत हिंदी फिल्मों के जरिए सोनू सूद ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि सोनू सूद को असली पहचान मिली 2009 में तेलुगु भाषा में बनी हॉरर फिल्म अरुंधती से। इस फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ की गई। इसके बाद कन्नड़ भाषा में बनी उनकी फिल्म विष्णुवर्धन ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इस फिल्म ने करीब 250 करोड़ रुपए की कमाई की। सलमान खान के साथ फिल्म दबंग में उनके नेगेटिव किरदार को भी काफी पंसद किया गया। अब अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ उनकी फिल्म पृथ्वीराज आने वाली है, जिसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+