'ठाकुर अच्छी खबर नहीं है.. मुझे कैंसर हो गया है' बताते हुए रुंध गया था ऋषि कपूर का गला
नई दिल्ली। लंबे समय से कैंसर के ग्रस्त बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का इस महीने की शुरुआत में निधन हो गया। करीब डेढ़ साल से वे ल्यूकोमा (एक तरह का ब्लड कैंसर) से जूझ रहे थे। 2018 में उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चल गया था। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने उन्हें याद किया और बताया कि कैसे ऋषि कपूर ने उन्हें अपने कैंसर की खबर दी थी। बंसल ने बताया कि, जब ऋषि फोन कॉल पर अपनी बीमारी के बारे में बात कर रहे थे तो उनका गला रुंध गया था और वे अपनी बात भी पूरी नहीं कर पाए थे।

कैंसर के बारे बताते हुए उनका गला रुंध गया था
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में ऋषि कपूर के दोस्त राज बंसल ने बताया कि, 2018 में उन्हें कैंसर के बारे में पता चला था। उनके परिवार के अलावा इस बारे में कोई नहीं जानता था। सितंबर 2018 में जिस शाम वे कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले थे, उसी रोज उन्होंने मुझे फोन किया था। वे मुझे ज्यादातर 'ठाकुर' कहकर बुलाते थे। मैंने फोन उठाया और दुआ-सलाम की। फिर उन्होंने कहा- 'ठाकुर तेरे से बात करनी है।' इसके बाद उनका गला रुंध गया। मैं समझ गया कि कुछ ठीक नहीं है। फिर वे बोले- ठाकुर पांच मिनट में कॉल करना।

'ठाकुर अच्छी खबर नहीं है'
राज बंसल बताते हैं कि, मैंने ठीक पाँच मिनट तक इंतजार किया और उन्हें कॉल कर पूछा- चिंटू सब ठीक तो है? लेकिन फिर उनका गला रुंध गया। उन्होंने रुंधे कंठ से ही कहा- 'ठाकुर अच्छी खबर नहीं है। मुझे कैंसर डिटेक्ट हुआ है। आज शाम इलाज के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो रहा हूं। तीन दशकों से ऋषि के दोस्त रहे राज बंसल से यह पूछे जाने पर कि 30 अप्रैल को निधन से एक दिन पहले ऋषि को अस्पताल में भर्ती कराया गया था? उन्होंने कहा कि, मीडिया में यह गलत तथ्य वायरल है कि ऋषि निधन से एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुए थे। जबकि वे इससे करीब 10 दिन पहले एडमिट हो गए थे।
Recommended Video

अस्पताल में भर्ती होने से दो दिन पहले हुई थी बात: बंसल
बंसल ने बताया कि, अस्पताल में भर्ती होने से दो दिन पहले ही मेरी उनसे बात हुई थी। वे फ्लैट के बाहर टहल रहे थे। मुझे याद है कि जब मैंने उनसे अंदर जाने के लिए कहा तो उनका जवाब था- यार राजू अब बंगले पर रेनोवेशन का काम चल रहा है। फ्लैट में शिफ्ट करा दिया है। थोड़ी फ्रेश हवा लेने आया था। हमने फ्यूचर प्लान, लॉकडाउन और कोरोना को लेकर चर्चा की। आमतौर पर हम फोन पर ज्यादा लम्बी बात नहीं करते। लेकिन उस दिन आधे घंटे से ज्यादा बात हुई। इसलिए मुझे यकीन नहीं हुआ कि वे अब नहीं रहे।

दूसरी पारी से खुश थे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर के शुरुआती केरियर के बारे में याद करते हुए(जब वे ज्यादार रोमांटिक हीरो का किरदार निभाते थे) राज ने कहा कि, वे कई बार मुझसे कहते थे कि, हम कोई एक्टर थोड़े ही हैं, हमें तो बस पेड़ों के इर्द-गिर्द नाचने के लिए लेत हैं। ऋषि कपूर की दूसरी पारी को याद करते हुए राज बंसल ने कहा कि, एक बार जब वह उस स्टीरियोटाइप से बाहर निकल गए और अपनी तरह की फिल्में करना शुरू कर दिया, तो उन्होंने उस तरह की भूमिकाओं से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। वह उसके बाद खुद से काफी खुश थे।

इस फिल्म के बाद, तुम्हें अपने दोस्त पर गर्व होगा: ऋषि
चिंटू ने मुझे दो दूनी चार की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद बुलाया। उत्साहित होकर उन्होंने मुझसे कहा, मैंने एक नई पटकथा पढ़ी है और मैं फिल्म करने की योजना बना रहा हूं। मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई है। उन्होंने कहा कि , इस फिल्म के बाद, तुम्हें अपने दोस्त पर गर्व होगा। ऋषि से उनकी दोस्ती 30 साल पहले फिल्म 'चांदनी' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। बंसल के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा उनके पारिवारिक दोस्त थे। उन्होंने उन्हें सेट पर बुलाया और ऋषि से मुलाकात कराई।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता ने पति से क्यों लिया 12 Cr. का कर्ज? सोने-हीरे से भरी तिजोरी, कितनी सपंत्ति? -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया?












Click it and Unblock the Notifications