तिरुपति लड्डू में "चर्बी" मामले पर पवन कल्याण पर भड़के एक्टर प्रकाश राज, संप्रादायिक तनाव पर बोली ये बात
Tirupati laddu Row: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में लड्डू के लिए घी में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल से जुड़े घोटाले ने देश भर में तनाव उत्पन्न कर दिया है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने भी पुष्टि कर दी है कि घी के सैंपल में ये चर्बी पाई गई है।
इस मामले को लेकर देश की जानी-मानी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ बता रही हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज इस मुद्दें को लेकर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण जो कि एक एक्टर भी हैं उनसे इस मुद्दें को लेकर भिड़ गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

पवन कल्याण ने लिखी थी ये पोस्ट
दरअसल, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण द्वारा वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के तहत नियुक्त पिछले टीटीडी बोर्ड पर मंदिर के प्रसाद में मिली मिलावट पर एक पोस्ट लिखी। 'एक्स' से पर उन्होंने लिखा "हम सभी तिरुपति बालाजी के प्रसाद में पशु वसा (मछली का तेल, सूअर की चर्बी और गोमांस की चर्बी) के मिश्रण से बहुत परेशान हैं। वाईएसआरसीपी सरकार द्वारा गठित टीटीडी बोर्ड को कई सवालों के जवाब देने होंगे।"
'सनातन धर्म रक्षण बोर्ड' की स्थापना की वकालत की
इसके साथ ही पवन कल्याण ने देश भर के मंदिरों की सुरक्षा के लिए 'सनातन धर्म रक्षण बोर्ड' की स्थापना की वकालत की और इस मामले पर नीति निर्माताओं, धार्मिक नेताओं और नागरिकों को शामिल करते हुए एक राष्ट्रव्यापी संवाद का सुझाव दिया। कल्याण की अपील का उद्देश्य 'सनातन धर्म (हिंदू धर्म)' को अपवित्र होने से बचाने के लिए लोगों को एकजुट करना था।
पवन कल्याण से भिड़े प्रकाश राज
पवन कल्याण की इस पोस्ट पर अभिनेता प्रकाश राज ने कल्याण की आलोचना की कि उन्होंने राज्य के मुद्दे को राष्ट्रीय मंच पर उठाया, जिससे सांप्रदायिक तनाव और बढ़ सकता है। प्रकाश राज ने कल्याण को सलाह दी कि वे स्थानीय स्तर पर मामले की जांच करके और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके मामले को सुलझाने पर ध्यान दें।
"देश में पहले से ही काफी सांप्रदायिक तनाव है"
प्रकाश राज ने लिखा "प्रिय पवन कल्याण, यह उस राज्य में हुआ है जहां आप उपमुख्यमंत्री हैं। कृपया मामले की जांच करें, दोषियों को पकड़ें और सख्त कार्रवाई करें। आप डर क्यों फैला रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को क्यों उठा रहे हैं? देश में पहले से ही काफी सांप्रदायिक तनाव है।












Click it and Unblock the Notifications