रेप के आरोप में गिरफ्तार एक्टर पर्ल के सपोर्ट में उतरीं ये अभिनेत्रियां, कहा- ये सच नहीं हो सकता
मुंबई, 5 जून: टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को शनिवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पर्ल पर नाबालिग से रेप का आरोप है। एकता कपूर के फेमस सीरियल 'नागिन 3' से मशहूर हुए पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी के बाद टीवी इंडस्ट्री से उनको जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। दस से ज्यादा अभिनेता और अभिनेत्रियों ने उनके खिलाफ लगे आरोपों के गलत कहते हुए उनको समर्थन दिया है। उनको समर्थन देने वालों में एकता कपूर का भी नाम है।

ये सितारे समर्थन में
मुंबई पुलिस ने कहा है कि पर्ल वी पुरी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह एक पुराना केस है। लड़की का आरोप है कि एक्टर ने टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण किया है। इसके बाद पर्ल के समर्थन में सितारों ने सोशल मीडिया पर लिखा है। उनके समर्थन में लिखने वालों में निया शर्मा, सुरभि ज्योति, क्रिस्टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी, एकता कपूर, शाहिर शेख और अली गोनी जैसे नाम हैं।

अनीता ने कहा बकवास
पर्ल वी पुरी के साथ काम कर चुकीं अनीता हसनंदानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि कि यह झूठ और बकवास है। अनीता ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि बकवास खबरें सुनने को मिल रही हैं। वह उन्हें अच्छे से जानती हैं और वह ऐसा कुछ नहीं कर सकते हैं ये सब झूठ है ये बिल्कुल भी सच नहीं हैं। पूरा सच जल्द ही बाहर आएगा, इसमें जरूर कोई और बात भी है।

एकता ने लिखा लंबा पोस्ट
एकता ने एक लंबा पोस्ट लिखा है। उनहोंने कहा कि इंसानियत इतनी नीचे कैसे गिर सकती है? कैसे जो लोग आपस में एक दूसरे से परेशान हैं, किसी तीसरे को अपने मामले में घसीट सकते हैं? कैसे एक इंसान दूसरे इंसान के साथ ऐसा कर सकता है? बच्ची की मां के साथ ढेरों कॉल्स पर बात करने के बाद उसने साफ कहा है कि पर्ल का इसमें कोई हाथ नहीं है। यह उसका पति है जो बेटी को अपने पास रखने के लिए कहानियां बना रहा है।

निया ने भी किया पोस्ट
निया शर्मा ने लिखा कि कोई कैसे किसी के खिलाफ इस तरह का गंभीर आरोप लगा सकता है। ये ठीक नहीं है। करिश्मा तन्ना ने भी पर्ल के समर्थन में ट्वीट किया है। बता दें कि पर्ल वी पुरी ने साल 2013 में अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। 2013 में उन्होंने 'दिल की नजर से खूबसूरत' सीरियल के साथ डेब्यू किया था। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक 'फिर भा ना माने बदतमीज दिल' से मिला। इसके बाद 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्यार', एकता कपूर के 'नागिन 3' और 'ब्रह्मराक्षस 2' जैसे कई सीरियल्स में देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications