सुशांत सिंह राजपूत को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- वह जिंदादिल थे, जिंदगी के साथ ऐसा कैसे...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए कहा है कि हम दोनों एक दूसरो को काफी पसंद करते थे। उन्होंने सुशांत को सच्चा कलाकार बताते हुए उनके फिल्मों के चयन की भी सराहना की। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सुशांत एक स्टार थे और वह बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर कर सकते थे, लेकिन फिर भी उन्होंने सोन चिरैया और डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी जैसी फिल्मों में काम किया। आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। इस वक्त इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी कर रहे हैं।

'वह शब्दों से जादू बिखेर सकते थे'

'वह शब्दों से जादू बिखेर सकते थे'

वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपने और सुशांत के बॉन्ड पर बात की है। उन्होंने कहा है, 'सुशांत जिंदादिल थे। वह बहुत बातें करते थे। वह लोगों से बातचीत करना पसंद करते थे। वह शब्दों से जादू बिखेर सकते थे। जब भी वह किसी विषय पर बात करते थे, तो आपको मंत्रमुग्ध कर देते थे। मैं उनसे कई बार मिल चुका हूं। और हम दोनों एक दूसरे को काफी पसंद किया करते थे।' उन्होंने बताया है कि वह विश्वास नहीं कर पाए रहे हैं कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty Drugs Chat: Whatsapp चैट से सामने आया ड्रग एंगल | Sushant Case | वनइंडिया हिंदी
    'सुशांत आइडिया से भरे हुए थे'

    'सुशांत आइडिया से भरे हुए थे'

    नवाजुद्दीन ने आगे कहा, 'जब भी मैं उनसे मिलता था तो मैं हर वक्त पॉजिटिव वाइब्स महसूस करता था। इसी वजह से जब वह अचानक चले गए तो मेरे लिए ये विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। कैसे सुशांत सिंह राजपूत अपनी जिंदगी के साथ ऐसा कर सकते थे? वो जीवन और आइडिया से भरे हुए थे।' सुशांत की फिल्मों के चयन की तारीफ करते हुए सिद्दीकी ने कहा, 'वह काफी बड़े स्टार थे। वह कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में कर सकते थे लेकिन इसके बजाय उन्होंने डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी और सोन चिरैया जैसी फिल्में कीं। सुशांत एक सच्चे कलाकार थे। उनमें अपने काम के प्रति एक जुनून था। उन्हें पैसे से मतलब नहीं था।'

    ड्रग्स से जुड़ा एंगल भी सामने आया

    ड्रग्स से जुड़ा एंगल भी सामने आया

    आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच जब मुंबई पुलिस के हाथों में थी, तो इस मामले को आत्महत्या का मामला बताया जा रहा था। लेकिन अब इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी के हाथों में है। जिसके बाद से ऐसा कहा जा रहा है कि ये हो सकता है कि सुशांत की हत्या की गई है। इस मामले में अब ड्रग्स से जुड़ा एंगल भी सामने आया है। सुशांत के परिवार ने अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों पर सुशांत के साथ धोखाधड़ी करने, उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने और उनका पैसा हड़पने का आरोप लगाया था। जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ईडी जांच कर रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+