Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इरफान खान के बेटे बाबिल ने शेयर किया उनका अनसीन वीड‍ियो, पानी पूरी खाते आए नजर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का 29 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने महज 53 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। वह दुनिया में बेशक नहीं हैं लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा फैंस के दिलों में बने रहेंगे। इरफान बीते करीब ढाई साल से कैंसर से लड़ रहे थे। उनकी मौत से न केवल उनके परिवार को बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। इरफान खान की मौत के बाद उनके बेटे बाबिल खान (Babil Khan) ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है।

बाबिल ने मजेदार अनसीन वीडियो शेयर किया

बाबिल ने मजेदार अनसीन वीडियो शेयर किया

पिता को याद करते हुए बाबिल ने बजाय किसी भावुक पोस्ट के इरफान खान का एक मजेदार अनसीन वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही बाब‍िल ने कैप्शन में लिखा है, 'लंबे समय तक डायट पर रहने के बाद जब शूट खत्म होता है और आप पानी पूरी खा सकते हैं...' इस वीडियो में इरफान खुश होकर पानी पूरी खाते दिखाई दे रहे हैं।

पिता को याद करते हुए ये पोस्ट भी किए शेयर

पिता को याद करते हुए ये पोस्ट भी किए शेयर

इससे पहले बाब‍िल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ और पोस्ट शेयर किए हैं। इसमें मुंबई पुलिस इरफान खान को मीम के जरिए श्रद्धांजल‍ि दे रही है। एक और पोस्ट में महान लेखक Paulo Coelho ने इरफान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'आसमान में दूसरे सितारों के साथ एक सितारा और जुड़ गया। हर चीज के लिए शुक्रिया इरफान खान।' इसी के साथ उन्होंने गीता की पंक्तियां भी लिखीं- 'जन्म की तरह मृत्यु भी न‍िश्च‍ित है, जैसा कि मृत्यु जन्म के लिए। जो अन‍िवार्य है उसके लिए शोक मत करो।'

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे इरफान

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे इरफान

बता दें इरफान खान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। इरफान को साल 2018 में पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब सालभर इलाज कराने के बाद वापस भारत लौटे। अपने इलाज के कारण वह काफी दिनों तक बॉलीवुड से भी दूर रहे। हालांकि लंदन से स्वस्थ होकर लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की और अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी की थी। इरफान खान के पार्थिव शरीर को बुधवार को वर्सोवा के कब्रिस्तान में दफनाया गया है। लॉकडाउन के कारण उनकी अंतिम विदाई में केवल 20 लोग ही शामिल हो पाए थे।

परिवार ने निधन के बाद क्या कहा?

परिवार ने निधन के बाद क्या कहा?

एक दिन पहले ही इरफान की पत्नी सुतापा और दोनों बेटों बाबिल, अयान की ओर से एक आधिकारिक बयान आया है। ये बयान इरफान के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया। इरफान के परिवार की ओर से बयान में कहा गया है, 'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे लिखें, जबकि पूरी दुनिया इसे व्यक्तिगत नुकसान मान रही है? हम अकेला कैसे महसूस कर सकते हैं जब लाखों लोग हमें सांत्वना दे रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं? सबको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ खोया नहीं है हमने पाया है। हमने पाया है जो हमने उनसे सीखा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+