Coronavirus के डर से आइसोलेशन में गए अभिनेता दिलीप कुमार, ट्वीट कर दी जानकारी
Coronavirus का खतरा,आइसोलेशन में गए अभिनेता दिलीप कुमार, ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की तादात बढ़ती जा रही है। कोरोना के फैलते संक्रमण और वायरस के खरते को देकते हुए अभिनेता दिलीप कुमार ने खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है। खराब स्वास्थ्य से परेशान 97 साल के अभिनेता दिलीप कुमार ने देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
Recommended Video

दिलीप कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मैं पूरी तरह से आइसोलेशन में चला गया हूं। खराब स्वास्थ्य के कारण कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके दिलीप कुमार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए खुद को आइसोलेशन और क्वारेनटाइन में रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सायरा उनका पूरा ध्यान रख रही हैं और किसी भी तरह के इंस्फेक्शन से उन्हें बचाने के लिए पूरा इंतजाम किया हुआ है।
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार की खराब तबियत के बाद में सायरा बानो ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी और बताया कि वो क्यों अस्पताल में भर्ती हुए थे। सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ओडियो मैसेज जारी कर दिलीप कुमार के फैंस को जानकारी दी कि पीठ में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वो दिलीप कुमार को कोरोना की चपेट से बचाने में जुटी हैं। कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए ही सायरा बानों और दिलीप कुमार ने मिलकर आइसोलेशन में जाने का फैसला लिया है। दरअसल बीमारी की वजह से दिलीप कुमार की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती जा रही है। ऐसे में उनका खास ख्याल रखना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications