20 Years Of Film Lagaan: आमिर खान ने शेयर की फिल्‍म से जुड़ी यादें, VIDEO पोस्‍ट कर फैंस को कहा शुक्रिया

मुंबई, 16 जून। बॉलीवुड एक्‍टर आमिर खान की अवॉर्ड वीनिंग सुपर हिट फिल्‍म 'लगान' के 20 साल पूरे हुए हैं। 15 जून को फिल्‍म के 20 साल पूरे होने पर आमिर खान ने एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। इस वीडियो के माध्‍यम से उन्‍होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। वीडियो में आमिर खान फैंस को फिल्‍म के लिए दिए गए प्‍यार के लिए धन्‍यवाद कहा है। आमिर खान प्रोडक्‍शंस के ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान फिल्म 'लगान' की यात्रा के बारे में बात कर हैं। आर्मीऑफिसर की ड्रेस पहने देखा जा सकता है।

मैं इस जादुई यात्रा पर अपने सभी साथी यात्रियों का बहुत आभारी हूं

मैं इस जादुई यात्रा पर अपने सभी साथी यात्रियों का बहुत आभारी हूं

वीडियो में आमिर को कहते सुना जा सकता है कि लगान बनाते समय हमने अपनी कमर तोड़ ली थी, लेकिन हमारा दिल खुशी से भर गया था। लगान ने हम सभी को बहुत प्यार दिया है। मैं इस जादुई यात्रा पर अपने सभी साथी यात्रियों का बहुत आभारी हूं।" उन्हें केंद्रीय भूमिका में कास्ट करने के अलावा उनके प्रोडक्शन की शुरूआत हुई और उन्हें सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया। आमिर ने आगे कहा कि लगान एक ऐसी चीज है जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं और मैं इस चल रही यात्रा की हर स्मृति को हमेशा संजो कर रखूंगा।

फिल्‍म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने कही ये बात

फिल्‍म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि मेरा सपना था कि मैं कुछ ऐसा बनाऊं जो दशर्कों के दिमाग में सालों साल है। 20 साल बाद भी इस सराहा जाएगा ये महसूस कर दिल खुश हो जाता है। उन्‍होंने आगे कहा कि यह मेरे लिए और फिल्म की पूरे टीम के लिए आभार है कि यह सपना सच हो गया। लगान लोगों के एक साथ आने और सभी बाधाओं के खिलाफ एकजुट होने की कहानी है।

20 साल पूरा होने पर एक्‍ट्रेस ग्रेसी सिंह ने भी जताई खुशी

20 साल पूरा होने पर एक्‍ट्रेस ग्रेसी सिंह ने भी जताई खुशी

लगान के 20 साल पूरा होने पर ग्रेसी सिंह ने भी खुशी जाहिर की और कहा कि लगान का हिस्सा होना मेरे लिए गर्व की बात है। एक न्‍यूज चैनल से खास बातचीत में ग्रेसी सिंह ने कहा कि ऑडिशन देते वक्त मुझे पता भी नहीं था कि ये लगान के लिए है। ग्रेसी सिंह ने कहा कि सबसे पहले तो मैं आमिर जी आशुतोष जी और लगान टीम से जुड़े सभी सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने मुझे ये मौका दिया कि मैं इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बन सकूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+