टीडीपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई सीएम जगन की निराशा का परिणाम: नारा लोकेश

आंध्र प्रदेश में विकास निगम घोटाले को लेकर टी़डीपी नेताओं की गिरफ्तारी पर नारा लोकेश ने सीएम जगन पर तंज कसा है। लोकेश ने कहा कि लगातार तेलगु देशम पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई से पता चलता है की सीएम किस तरह टीडीपी की लोकप्रियता से हताश हैं। उन्हें टीडीपी पार्टी के नेताओं के खिलाफ एक्शन लेने के बजाय कुछ सूझ नहीं रहा।

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के महासचिव नारा लोकेश ने पूर्व सीएम व टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद से लगातार सीएम जगन को निशाने पर ले रहे हैं। उन्होंने इस हफ्ते बुधवार के बयान में कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सरकार हताशा में झूठे मामलों में टीडीपी नेताओं की गिरफ्तारी का सहारा ले रही है क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि आगामी चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।

Nara Lokesh over CM Jaganmohan

नारा लोकेश ने कहा कि टीडीपी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की लगभग दैनिक आधार पर गिरफ्तारियां स्पष्ट रूप से जगन में शुरू हुई अशांति का संकेत देती हैं। उन्होंने कहा, "पुलिवेंदुला विधानसभा क्षेत्र सहित कडप्पा जिले के किसानों के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, जो गंभीर सूखे की स्थिति के कारण संघर्ष कर रहे हैं, जगन झूठे मामले थोपने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बना रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+