हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के डर से सत्येंद्र जैन को BJP ने झूठे केस में फंसाया: मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली, 31 मई। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को अनुचित बताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से डरी हुई है। इसी के चले आप सरकार के कैबिनेट मंत्री को गलत तरीके से फंसाय जा रहा है। सिसोदिया ने कहा कि सत्येंत जैन के खिलाफ फर्जी केस में कार्रवाई की गई है। वहीं आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा हिमाचल चुनाव की तैयारियों में लगी है।

Recommended Video
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन के मामले में की गई। साल 2017 में भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी में मामला दर्ज करवाया था। सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद कपिल मिश्रा ने मांग की कि सीएम को अब पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। इससे पहले ईडी जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर चुका है।
हिमाचल विधानसभा चुनाव से डरकर ये सब कर रही BJP: AAP
आप हमेशा सत्येंद्र जैन को क्लीन चिट देती आई है। आम आदमी पार्टी की ओर से दाव किया जा रहा है सत्येंद्र जैन ईमानदार नेता हैं। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा हिमाचल चुनाव की तैयारियों में लगी है। इसी के तहत ये सब हो रहा है। वहीं दिल्ली के डीप्टी सीएम आप लीडर ने कहा कि भाजपा आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से डर चुकी है। आप सरकार के कैबिनेट मंत्री को फर्जी केस में फंसाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications