लालू यादव के मुंह से राहुल गांधी की शादी की बात सुनकर क्यों भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम?

Opposition Party Meeting In Patna: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विजय रथ रोकने और उसे सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी दल शुक्रवार 23 जून को साथ आए और बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी एकता मीटिंग की।

इस मीटिंग के दौरान आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दे डाली। लालू द्वारा राहुल गांधी की शादी का जिक्र छेड़ जाने की बात सुनकर आचार्य प्रमोद कृष्णम भड़के गए और उन्होंने सवाल उठाए हैं।

acharya-pramod-krishnam

एबीपी न्यूज़ को दिए अपने इंटरव्यू में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'सभी विपक्षी पार्टियां लोकसभा चुनाव से पहले एकजुट होने की कोशिश कर रही हैं, जिसको लेकर पटना में एक बड़ी मीटिंग बुलाई गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मुद्दे के बीच राहुल गांधी की शादी की बात करना क्या उचित है? ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। विपक्षी एकता का मतलब सिर्फ पार्टियों का मिलना नहीं होता, बल्कि दिलों को भी मिलाना जरूरी होता है।'

इतना ही नहीं, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केवल कांग्रेस ही विपक्षी दलों का नेतृत्व कर सकती है। बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में भगवान कल्कि की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को बरेली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की बारात का दूल्हा तो कांग्रेस का नेता ही होगा।

उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को हराना है तो विपक्ष को कांग्रेस का साथ देना होगा, तभी हम 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का डटकर मुकाबाल कर पाएंगे। कहा कि कांग्रेस के पास अपना दृष्टिकोण है, बड़ी टीम है। कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है। राहुल गांधी काबिल नेता हैं और सभी क्षेत्रीय दलों को राहुल गांधी के साथ आना होगा। उन्होंने ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'विपक्षी दलों को कांग्रेस पार्टी के झंडे के नीचे काम करना होगा, तभी उनको BJP से मुक्ति मिल सकती है।'

इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि अन्य किसी पार्टी में भाजपा को हराने का दम नहीं है। इस दौरान फिल्म आदिपुरुष को लेकर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान सामने आया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन पर बनी फिल्म मर्यादा का उल्लंघन कर रही है। इस दौरान उन्होंने इस फिल्म को बैन करने की मांग की।

लालू यादव ने मंच से छेड़ा था राहुल गांधी की शादी का जिक्र
विपक्षी एकता के मंच से ही लालू यादव ने राहुल गांधी की शादी का जिक्र छेड़ा। उन्होंने कहा कि आप अब शादी कर लीजिए। सभी लोग बारात में चलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा लालू प्रसाद ने बीजेपी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी से नाराज होकर हनुमान जी अब हम सब लोगों के साथ आ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+