'कॉमन मैन' की असली पहचान बन चुके आरके लक्ष्‍मण की हालत गंभीर

पुणे। अरविदं केजरीवाल से पहले आम आदमी की समस्‍याओं को एक अलग अंदाज में अपने कार्टूनों के जरिए लोगों के सामने रखने वाले मशहूर कार्टूनिस्‍ट आरके लक्ष्‍मण की हालत काफी गंभीर है। वह इस समय पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्‍पताल में हैं। उन्‍हें शनिवार को भर्ती कराया गया था और सूत्रों की मानें तो उनको यूरिनल इंफेक्‍शन है।

r-k-laxman-1

उनके परिवार के एक करीबी सदस्‍य की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को उनकी डायलिसिस हुई और फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्‍टर कोई रिस्‍क नहीं लेना चाहते थे इसलिए उन्‍हें आईसीयू में रखने का फैसला किया गया।

डॉक्‍टरों की मानें तो उनके कई अहम अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और इसके बाद उन्‍हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वह गंभीर रूप से बीमार हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। उन्हें यूरिनल इंफेक्‍शन के साथ विभिन्न अंगों के काम करने में विफल रहने पर भर्ती कराया गया था। हमने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है।

बताया जाता है कि लक्ष्मण को हेल्‍थ से जुड़ी कई समस्‍याएण्‍ं हैं। इससे पहले वह कई दिनों तक किडनी और फेफड़े के इंफेक्‍शन के चलते अस्‍पताल में भर्ती रह चुके हैं। वर्ष 2010 में उन्‍हें स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था, जिससे उनके शरीर के दाएं भाग पर बुरा प्रभाव पड़ा था। लक्ष्मण को ‘कॉमन मैन' नामक शानदार कार्टून चरित्र गढ़ने का श्रेय जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+