सुशांत सिंह केस की CBI जांच पर रिया चक्रवर्ती के वकील ने उठाया सवाल, कहा- ये पूरी तरह गैर कानूनी

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसे बाद में मान लिया गया। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने एक बयान जारी किया है और मामले की सीबीआई जांच को गैर कानूनी बताया है। वकील का कहना है कि मामले की सीबीआई जांच तब तक शुरू नहीं होनी चाहिए, जब तक सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो जाती।

रिया के वकील ने कहा- सीबीआई को अधिकार नहीं

रिया के वकील ने कहा- सीबीआई को अधिकार नहीं

रिया के वकील ने बयान जारी कर कहा, 'बिहार सरकार ने जो मामला सीबीआई को भेजा है, उसमें मुंबई पुलिस के अलावा किसी अन्य को जांच करने का अधिकार नहीं है। ये गैर कानूनी है।' आपको बता दें रिया ने पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि इस केस को मुंबई ट्रांसफर कर दिया जाए। मामले में 5 अगस्त को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने सभी पक्षों को अपना जवाब दाखिल करने को कहा था, साथ ही मुंबई पुलिस को मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा था।

आज होगी रिया से पूछताछ

आज होगी रिया से पूछताछ

रिया के वकील ने कहा है कि सीबीआई ने अवैधानिक रूप से केस दर्ज किया है। सीबीआई देश में एक प्रमुख जांच एजेंसी है, जिसे सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही को लंबित करने के लिए कोई और कदम उठाने से बचना चाहिए। खासतौर पर तब तक जब तक महाराष्ट्र की सरकार इसकी सहमति नहीं दे देती। ये गैर कानूनी होगा और कानूनी सिद्धांत से परे संघीय ढांचे को प्रभावित करेगा। वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ करने के लिए समन भेजा है। रिया से आज पूछताछ की जाएगी।

सुशांत के पिता ने पटना में दर्ज कराई थी शिकायत

सुशांत के पिता ने पटना में दर्ज कराई थी शिकायत

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच करीब दो महीने से मुंबई पुलिस कर रही है लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। इसके बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद बिहार पुलिस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची। लेकिन यहां बिहार पुलिस को बिल्कुल भी सहयोग नहीं मिला। साथ ही आईपीएस विनय तिवारी को क्वारंटाइन कर लिया गया, जबकि उनसे पहले पहुंचे चार अधिकारियों को क्वारंटाइन नहीं किया गया था। मुंबई पुलिस की ओर से कोई सहयोग ना मिलता देख सुशांत के पिता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच के लिए सिफारिश की और बाद में केंद्र सरकार ने भी इस अनुरोध को मान लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+