Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सामने आई शमी की पाकिस्तानी 'दोस्‍त', माना- दुबई के होटल में 1 घंटे के लिए मिली थी और भी किए खुलासे

Recommended Video

    Mohammed Shami's Pakistani friend Alishba reveals her side of story | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी का क्रिकेट करियर दांव पर लग गया है। शमी के पत्नी एक के बाद एक गंभीर आरोप लगा रही है। यौन उत्पीड़न से लेकर घरेलू हिंसा जैसे तमाम आरोपों के साथ हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग का गंभीर आरोप लगाया। अपने आरोप में उन्होंने शमी की पाकिस्तानी दोस्त का नाम भी लिया। हसीन जहां ने कहा कि शमी की पाकिस्तानी दोस्त अलिश्बा उन तक पैसे पहुंचाती थी। इन आरोपों के बाद अब अलिश्बा सामने आ गई है।

    सामने आई शमी की पाकिस्तानी दोस्त 'अलिश्‍बा'

    सामने आई शमी की पाकिस्तानी दोस्त 'अलिश्‍बा'

    हसीन जहां द्वारा मोहम्मद शमी पर लगे आरोपों के बाद उनकी पाकिस्तानी दोस्त अलिश्बा ने उनका बचाव किया है। मीडिया के सामने उन्होंने हसीन जहां के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने शमी के साथ अपने संबंधों पर बेबाकी से बात की। उन्होंने शमी को एक बेहतरीन इंसान बताया और कहा कि वो कभी भी अपने देश के गद्दारी नहीं कर सकते है।

    शमी की फॉलोअर है अलिश्बा

    शमी की फॉलोअर है अलिश्बा

    उन्होंने कहा कि वो कराची में रहती हैं और शमी की फॉलोअर है। उन्हें बतौर खिलाड़ी पसंद करते है। उन्होंने शमी को अपना हीरो बताया। उन्होंने कहा कि हर फैन अपने हीरो से मिलना चाहता है और इसलिए वो दुबई में शमी से मिली। वो होटल में शमी के साथ नाश्‍ता कर रही थी, तभी उनकी पत्‍नी का फोन आया। शमी ने घबराहट में कह दिया कि अलिश्‍बा मोहम्‍मद भाई से पैसे लेने आयी है।

    हसीन जहां शकी मिजाज की

    हसीन जहां शकी मिजाज की

    अलिश्बा ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान कहा कि शमी जानते थे कि उनकी पत्नी हसीन जहां उनपर काफी शक करती हैं। अलिश्‍बा के कहा कि दुबई में मेरी बहन रहती है और मैं वहां हमेशा जाते रहती हूं। उन्होंने कहा कि हसीन घिनौना आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि दुबई के होटल में शमी के साथ मिली, लेकिन बतौर फैन। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी मोहम्मद भाई को नहीं जानती हूं और शायद शमी भी नहीं जानते होंगे।

    अलिश्बा के सनसनीखेज खुलासे

    अलिश्बा के सनसनीखेज खुलासे


    अलिश्बा ने कहा कि शमी एक बेहतर इंसान है। इससे बेहतर और क्‍या होगा कि एक पाकिस्‍तानी लड़की उनको बेगुनाह बता रही है। उन्होंने हसीन जहां के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि वो चाहती हैं कि जल्दी ही ये मामले सुझ जाए। इस विवाद में अपना नाम आने से अलिश्बा परेशान है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+