अलीगढ़ केस का चौंकाने वाला सच, अपनी ही 4 साल की बेटी से रेप कर चुका है एक आरोपी!

अलीगढ़ में हुई 2 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पकड़े गए एक आरोपी को लेकर चौंकाने वाला सच सामने आया है।

नई दिल्ली। यूपी के अलीगढ़ में हुई 2 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के बाद पूरा देश गुस्से में है। घटना से गुस्साए लोगों का कहना है कि एक मासूम बच्ची के साथ इस तरह की क्रूरता करने वालों को ऐसी सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने की सोचे भी नहीं। वहीं, इस घटना के बाद यूपी की पुलिस और कानून-व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। हालांकि मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है और कहा है कि वो बच्ची के हत्यारों को सख्त सजा दिलाएगी। पुलिस ने इस केस में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी को लेकर अब बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया है।

आरोपी की पत्नी ने ही दर्ज कराया था रेप का केस

आरोपी की पत्नी ने ही दर्ज कराया था रेप का केस

अलीगढ़ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से एक आरोपी पर पांच साल पहले अपनी ही बेटी से रेप करने का आरोप लगा था। दरअसल आरोपी के खिलाफ पहले से लंबित रेप केस की जानकारी मृतक बच्ची की मां ने ही पुलिस की दी। मृतक बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी ने अपनी चार साल की बेटी से रेप करने के बाद अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया था। वहीं, अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण माहीलाल पाटिदार ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी की पत्नी ने साल 2014 में टप्पल पुलिस थाने में अपनी बेटी के साथ रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

परिजनों ने बच्ची के साथ रेप की आशंका जताई

परिजनों ने बच्ची के साथ रेप की आशंका जताई

आपको बता दें कि अलीगढ़ के टप्पल इलाके में एक बच्ची चार दिन से लापता थी। बीते रविवार को उसका शव एक कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ मिला। बच्ची के हाथ-पैर काटने के बाद जलाकर उसकी हत्या की गई थी। बच्ची का शव देखकर इलाके के लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने शव को थाने के सामने रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों ने बच्ची के साथ रेप की आशंका जताई। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है कि बच्ची की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी। पुलिस का कहना है कि उसने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें सख्त सजा दिलाकर बच्ची के परिजनों को इंसाफ दिलाएगी।

5 हजार रुपए के लिए की बच्ची की हत्या

5 हजार रुपए के लिए की बच्ची की हत्या

हालांकि शुरुआत में पुलिस ने बच्ची के साथ रेप की घटना से इंकार किया था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने 5 हजार रुपए के उधार को लेकर बच्ची की हत्या कर दी। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शव को पहले दोनों आरोपियों में से एक के घर में छिपाकर रखा गया और बाद में कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। मामले को लेकर आनंद कुमार, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने शुक्रवार को कहा कि अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसके अलावा एसआईटी में फॉरेंसिक साइंट टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और विशेषज्ञों की एक टीम को भी शामिल किया गया है। एसआईटी फास्ट ट्रैक के आधार पर केस की जांच करेगी। मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी जाएगी।

'हम ये कैसा समाज बना रहे हैं'

'हम ये कैसा समाज बना रहे हैं'

इस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर बच्ची के परिजनों के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। अलीगढ़ की घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अलीगढ़ की मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय और जघन्य घटना ने हिलाकर रख दिया है। हम ये कैसा समाज बना रहे हैं? बच्ची के माता-पिता पर क्या गुजर रही है ये सोचकर दिल दहल जाता है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।' वहीं राहुल गांधी ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा, 'यूपी के अलीगढ़ में एक मासूम बच्ची की नृशंस हत्या ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। कोई भी इंसान इतनी बर्बरता से किसी बच्ची के साथ ऐसा कैसे कर सकता है? इस क्रूर अपराध के लिए दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। हत्यारों को सजा दिलाने के लिए यूपी पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+