शीना मर्डर केस: इंद्राणी मुखर्जी ने कहा-'जेल में मुझे कोई मारना चाहता है'
मुंबई। शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने कोर्ट को बताया है कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने किसी को अपना बयान नहीं दिया। बता दें कि इंद्राणी मुखर्जी आईएनएक्स मीडिया की पूर्व सह संस्थापक अपनी बेटी शीरा बोरा की हत्या मामले में मुख्य आरोपी हैं।

सोमवार को सीबीआई कोर्ट में पेश हुई इंद्राणी मुखर्जी ने कहा, 'मुझे अपनी जान का खतरा है। मैंने आईजी (जेल) को अपना बयान नहीं दिया है। मैं कंफर्म करती हूं कि मैंने किसी से कोई बातचीत नहीं की है।' इससे पहले भी इंद्राणी जेल में उनसे मारपीट किए जाने और जेल अधिकारियों की शिकायत कर चुकी हैं।
उसने ड्रग ओवरडोज के लिए जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दाल या उसे दी जाने वाली दवाओं के जरिए ड्रग ओवरडोज किया जा सकता है। उसे अपनी जान को लेकर खतरा है। दरअसल पिछले दिनों इंद्राणी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इंद्राणी मुखर्जी ने कहा कि जिस दिन मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया था उस दिन से मैंने अपनी वकीलों को छोड़कर किसी के साथ भी बात नहीं की और बाहर का भी कुछ नहीं खाया था। सीबीआई कोर्ट में इंद्राणी ने कहा कि बीते 7 अप्रैल को उसने शुक्रवार का व्रत रखा हुआ था।
उस दिन उसने जेल में दी जाने वाली दाल से अपना व्रत तोड़ा था। इसके अलावा उसने कोई भी चीज बाहर से नहीं खाई थी। दाल पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। बता दें कि हाल में जब इंद्राणी का मेडिकल चेकअप कराया गया था तो उनके द्वारा भारी मात्रा में ड्रग लिए जाने की बाद सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications