सर्वे से पता चला जनता का मूड- देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं UP के सीएम योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कामकाज को लेकर एक सर्वे किया गया, जिसमें ये पता चला कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे बेहतर हैं। इस सर्वे में लोगों से अलग-अलग राज्यों की सरकारों और उनके कामकाज को लेकर सवाल पूछे गए थे, जिसमें लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को सबसे बेहतर माना है। वह सबसे लोकप्रिय साबित हुए हैं। इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में 24 फीसदी लोगों की पसंद योगी आदित्यनाथ रहें हैं।

cm yogi adityanath, uttar pradesh, yogi adityanath, bes cm of india, best performing cm of india, survey, mood of the nation, देश के सर्वश्रेष्ठ सीएम, योगी आदित्याथ, उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इससे पहले जनवरी में भी इस तरह का सर्वे किया गया था, तब 18 फीसदी लोगों की पसंद भी योगी आदित्यनाथ ही रहे थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश के दूसरे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्हें 15 फीसदी लोगों ने अच्छा काम करने वाला मुख्यमंत्री बताया है। केजरीवाल को जहां जनवरी में 11 फीसदी लोगों ने पसंद किया था, वहीं अब 15 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। जिससे पता चलता है कि उनकी लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता कम हुई है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 6 फीसदी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव 3 फीसदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 फीसदी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी 2 फीसदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 2 फीसदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा 2 फीसदी लोगों की पसंद रहे हैं। वहीं अगर राज्यों की जनसंख्या की पसंद के हिसाब से देखा जाए तो आंध्र प्रदेश के लोगों ने सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को पसंद किया है। यानी आंध्र प्रदेश के लोगों को अपने मुख्यमंत्री ही सबसे ज्यादा बेहतर लगते हैं। राज्य के 87 फीसदी लोगों को उनका काम पसंद आ रहा है।

इसके अलावा दिल्ली के 63 फीसदी लोगों की पसंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। पश्चिम बंगाल के 59 फीसदी लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पसंद करते हैं। बिहार के 55 फीसदी लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काम पसंद है। महाराष्ट्र के 55 फीसदी लोग मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बेहतर मानते हैं। उत्तर प्रदेश के 49 फीसदी लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कामकाज पसंद आ रहा है। ये सर्वे इंडिया टुडे के लिए इनसाइट्स लिमिटेड ने किया है। जिसमें 12,021 लोगों से बात की गई। जिनमें से 67 फीसदी ग्रामीण और 33 फीसदी शहरी लोग शामिल हैं। इस सर्वे में 19 राज्यों की 97 लोकसभा और 194 विधानसभा सीटों के लोग शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+