प्रधानमंत्री मोदी के आवास के पास AK-47 से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, हड़कंप
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश के सबसे हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले 7-रेसकोर्स (प्रधानमंत्री आवास) के पास बुधवार की रात फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज सुनते ही प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवान और सुरक्षाकर्मियों ने अपनी पोजिशन ले ली। मगर थोड़ी ही देर में पता चला कि गोली दिल्ली पुलिस के एक ही एक जवान के AK-47 रायफल से चली है। वसीम अकरम की कार पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे

AK-47 लोड करते वक्त चली गोली
पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि पीएम आवास के पास खड़ी होने वाली पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी बदल रहे थे। उसी दौरान एक जवान AK-47 लोड कर चेक कर रहा था कि अचानक गोलियां चल गईं। हालांकि जवान को हिरासत में ले लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications