दोस्तों के साथ स्विमिंग करने गए ABVP के राष्ट्रीय सचिव अनिकेत की नदी में डूबकर मौत
मुंबई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सचिन अनिकेत ओवल की महाराष्ट्र के नंदुरबार क्षेत्र में नदी में डूबने से मौत हो गई। एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय प्रमुख मिलिंद मराठे ने बताया कि अनिकेत ओवल नंदुरबार के धडगांव क्षेत्र में एक नदी में दोस्तों के साथ तैरने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वो भंवर में फंस गए और फिर बाहर नहीं आ सके। आपको बता दें कि अनिकेत को दो साल पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्त किया गया था। वो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एबीवीपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान सक्रिय थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि अनिकेत ओव्हाल का महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले की धड़गाँव तहसील में नदी में डूबने से आज दोपहर दुःखद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से समस्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिवार गहन दुःख तथा पीड़ा में है।












Click it and Unblock the Notifications