अबु दुजाना की जगह लेगा इस्माइल, अमरनाथ यात्रा पर हमले का है मास्टरमाइंड
श्रीनगर। मंगलवार को भारतीय सेना के हाथ में काफी बड़ी सफलता लगी क्योंकि उसने आतंकवादियों के साथ हुए एनकाउंटर में लश्कर कमांडर अबु दुजाना को मार गिराया, मालूम हो कि आतंकवादी अबु के सिर पर लाखों का इनाम था।
अबु की मौत के बाद इस वक्त लश्कर ए तैयबा में खलबली मच गई है अब उसकी जगह कौन लेगा, इसी पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। मीडिया जानकारी के मुताबिक अब अबु दुजाना की जगह अबु इस्माइल लेगा. इस्माइल वही आतंकी है, जिसने पिछले महीने अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया था।
आतंकी हमले में 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत
गौरतलब है कि सावन के पहले सोमवार को हुई आतंकी हमले में 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई थी, इस्माइल ने अपने तीन साथियों संग इस वारदात को अंजाम दिया था।
कौन है अबु इस्माइल
Recommended Video

Abu Dujana died in Encounter, Know Inside Story । वनइंडिया हिंदी
- अबु इस्माइल पाकिस्तानी आतंकी है।
- ये घाटी में पिछले तीन साल से सक्रिय है।
- वो इस वक्त दक्षिण कश्मीर में लश्कर का कमांडर है।
- पंपोर आतंकी हमले में इसका हाथ था।
- यही नहीं कश्मीर में नोटबंदी के बाद बैंक और एटीएम लूट की वारदात के पीछे अबु इस्माइल का ही है.
- इस्माइल मारा गया लश्कर कमांडर अबु दुजाना का काफी करीबी माना जाता है।













Click it and Unblock the Notifications