हसीन लड़की और करोड़ों की ड्रग्स के साथ 5 स्टार होटल से अबू आजमी का भतीजा गिरफ्तार
पांच सितारा होटल से गिरफ्तार अबू असलम से 40 करोड़ की ड्रग्स भी बरामद की गई। होटल के कमरे में अबू के साथ एक महिला भी है थी जिसे वे अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा है।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। जी हां पुलिस ने नशीली पदार्थों की तस्करी करने वालों के इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस रैकेट में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन इस मामले में सबसे बड़ी बात ये है कि गिरफ्तार तस्करों में सपा नेता अबू आजमी का भतीजा अबू असलम कासिम भी शामिल है।

सभी गिरफ्तारियां मुंबई से हुई हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई के एक होटल पर छापा मारकर अबू असलम कासिम को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी अंतराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट के मामले में हुई है। ये पूरा ऑपरेशन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पोर्न फिल्म के रिहर्सल के नाम पर कैमरे के सामने महिलाओं से करता था 'गंदा काम' फिर...
डीसीपी संजीव यादव की मानें तो, अबू असलम पर एजेंसियां पिछले कई महीनों से नजर बनाये हुए थीं, उसके हर कदम पर नजर रखी जा रही थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने पहले तीन लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उन लोगों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने ने ही खुलासा किया कि असलम देश का एक बड़ा ड्रग्स तस्कर है, और जो चार करोड़ की ड्रग्स उनके पास से बरामद हुई थी, उसकी सप्लाई भी अबू असलम ने ही की थी। विदेशों से आई ड्रग्स को अबू असलम मुंबई और दिल्ली सहित कई शहरों तक पहुंचा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications