ABVP ने पटनायक सरकार के खिलाफ निकाली रैली, कैंपस चुनाव करवाने की मांग

भारतीय जनता पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्‍यों ने कई मांगों को लेकर भुवनेश्वर में महात्‍मा गांधी मार्ग पर बृहद स्‍तर विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी के सदस्यों ने छात्र संघ चुनाव न कराने, बड़े पैमाने पर शिक्षक रिक्तियों और कई अन्य मुद्दों के विरोध में ये रैली निकाली।

abvp

एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव याज्ञवल्क्य शुक्ला के नेतृत्व में हजारों एबीवीपी सदस्यों ने पहले रैली की। इसके बार महात्मा गांधी मार्ग पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया।

एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव याज्ञवल्क्य शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गई रैली में कथित 'युवा विरोधी' नीतियों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की गई। इसके साथ ही राष्‍ट्रीय महासचिव शुक्ला ने तुरंत कैंपस चुनाव कराने की मांग की, जो पिछले छह वर्षों से राज्य में नहीं हुए हैं।

इसके अलावा एबीवीपी नेताओं और सदस्‍यों ने राज्‍य सरकार पर आरोप लगाया कि कई उच्‍च शिक्षा संस्‍थानों की शैक्षणिक व्‍यवस्‍था के साथ-साथ सीखने का माहौल भी खराब हो गया है। राज्य एबीवीपी नेताओं का दावा है कि रैली में 20,000 से अधिक सदस्यों और समर्थकों ने भाग लिया।

बता दें ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले राज्‍य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा प्रदेश की पटनायक सरकार पर हमले तेज कर दी है। अब भाजपा की छात्र शाखा ने अपनी मांगों को लेकर ये विरोध- प्रदर्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+