ABP Poll: पांच राज्यों का आया ओपिनियन पोल, जानें किसे मिल सकती है सत्ता

नई दिल्ली। साल 2021 में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधासनभा चुनाव(Assembly elections) होने हैं। इन पांच राज्यों में से सिर्फ असम(Assam) में ही बीजेपी(BJP) की सरकार है। वहीं बीजेपी पश्चिम(west Bengal) बंगाल में ममता बनर्जी सरकार को हराने की हर संभव कोशिश में हैं। एबीपी न्यूज (ABP News Opinion Poll 2021 )ने इन पांच राज्यों में सर्वे किया है। सर्वे के मुताबिक, असम में बीजेपी फिर वापसी करती दिख रही है।

तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके कर सकती है वापसी

तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके कर सकती है वापसी

ABP Opinion Poll के मुताबिक, तमिलनाडु की कुल 234 सीटों में बीजेपी-एआईएडीएमके (एनडीए) गठबंधन को 60 से 68 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस-डीएमके गठबंधन (यूपीए) 158 से 166 सीटें जीतकर राज्य की सत्ता में वापसी कर सकती है। एमएनएम को 0 से चार, एएमएमके को 2 से 6 और अन्य को 0 से चार सीटें मिल सकती हैं। इस बार चुनाव में यूपीए को 41 %, एनडीए को 29 %, एमएनएम को 7 %, एएमएमके को 8 % और अन्य को 15 % मत मिल सकते हैं।

विजयन पिनराई फिर कर सकते हैं वापसी

विजयन पिनराई फिर कर सकते हैं वापसी

केरल के ओपिनियन पोल के नतीजों के मुताबिक एलडीएफ को 81-89, यूडीएफ को 49-57 तो वहीं बीजेपी को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। इस चुनाव में अन्य के खाते में भी 0 से 2 सीटें जाने का अनुमान है। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को 42%, कांग्रेस नीत विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को 35% तो वहीं बीजेपी के खाते में 15 फीसदी वोट जा सकते हैं। अन्य को 8 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

असम बीजेपी फिर से कर सकती है वापसी

असम बीजेपी फिर से कर सकती है वापसी

ABP Opinion Poll के मुताबिक, बीजेपी असम में एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी। बीजेपी गठबंधन (NDA) को 73 से 81 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस गठबंधन (UPA) को 36 से 44 सीटों पर जीत मिल सकती है। राज्य में सत्ता पाने के लिए मैजिक नंबर 63 है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार के चुनाव में NDA को 43 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं UPA के खाते में 35 फीसदी सीटें जानें का अनुमान है। AIDUF के खाते में 8 फीसदी सीटें जा सकती हैं. इसके अलावा अन्य को 14 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

बंगाल में ममता मजबूत

बंगाल में ममता मजबूत

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे में ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में वापसी करती दिख रही हैं। विधानसभा की 294 सीटों में ममता की पार्टी टीएमसी 154 से 162 सीटें जीत सकती है। वहीं बीजेपी 98 से 106 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के खाते में 26 से 34 सीटें जाती दिख रही हैं। अन्य को दो से 6 सीटें मिल सकती हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो टीएमसी को 43 फीसदी, बीजेपी को 37.5 फीसदी और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को 12 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

कांग्रेस+डीएमके फिर करेगी वापसी

कांग्रेस+डीएमके फिर करेगी वापसी

ओपिनियन पोल के मुताबिक, एसडीए (कांग्रेस+डीएमके) को 14 सीट मिलने का अनुमान है जबकि साल 2016 के विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन को 17 सीटें मिली थी। इस बार तीन सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वहीं एनडीए (AINRC+BJP+ADMK) को 16 सीट मिलती दिख रही है।जबकि पिछली बार 12 सीटें मिली थी. वहीं MNM का खात खुलता नहीं दिख रहा है।

ABP न्यूज सर्वे: असम में बीजेपी बचा पाएगी सत्ता या कांग्रेस फिर करेगी वापसी?, पढ़ें ये पोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+