राहुल, ममता या केजरीवाल कौन दे सकता है PM मोदी को चुनौती? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे
Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सियासी दलों ने कमर कस ली है, भाजपा ने दावा किया है कि इस बार के चुनावों में उसे 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया अलायंस' का दावा है कि वो इस बार भाजपा को सत्ता में आने नहीं देंगे और मिलकर बीजेपी और पीएम मोदी को हराएंगे।
'इंडिया' अलायंस का चेहरा कौन होगा?
लेकिन अभी तक 'इंडिया' अलायंस का चेहरा कौन होगा? ये विपक्षी दल तय नहीं कर पाए हैं। इस रेस में हैं तो काफी लोग लेकिन किसी के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर नहीं लगी है, ऐसे में विपक्षी दल कैसे बीजेपी को चुनाव में पराजित कर पाएंगे ये सवाल हर किसी के मन में गूंज रहा है।
अभी तक कुछ भी तय नहीं, विपक्ष एक मत नहीं
कांग्रेस जहां राहुल गांधी के आगे कुछ सोच नहीं सकती है तो वहीं 'इंडिया गठबंधन के चेहरे बनने वालों की लिस्ट में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बंगाल की मुख्यनंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हो पाया है।
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का चेहरा किसे बनना चाहिए?
इसी सवाल को जब सी वोटर ने जनता से किया तो बेहद ही चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। आपको बता दें कि एबीपी चैनल के लिए सी वोटर ने एक सर्वे ने किया था, जिसमें उसने देश की जनता से सीधे प्रश्न किया कि -'इंडिया' गठबंधन का चेहरा इनमें से किसे बनना चाहिए?
- राहुल गांधी
- नीतीश कुमार
- ममता बनर्जी
- अरविंद केजरीवाल
सर्वे में निम्मलिखित परिणाम सामने आए
- राहुल गांधी- 34%
- नीतीश कुमार- 10%
- ममता बनर्जी- 9%
- अरविंद केजरीवाल- 13%
- पता नहीं- 34%
यानी देश की 34 प्रतिशत जनता को लगता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही पीएम मोदी को चुनौती दे सकते हैं और इसी वजह से उन्हें 'इंडिया गठबंधन' का चेहरा बनना चाहिए तो वहीं 10 प्रतिशत लोगों को लगता है कि विपक्षी गठबंधन का चेहरा बिहार के मुख्यनंत्री नीतीश कुमार को बनना चाहिए।
34 प्रतिशत लोग कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं
जबकि 9 प्रतिशत लोगों की नजर में बंगाल की सीएम ममता इस पोस्ट के लिए बेस्ट हैं तो वहीं दिल्ली के सीएम केजरीवाल को इस सर्वे में 13 प्रतिशत वोट मिले हैं तो वहीं 34 प्रतिशत लोग कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं थे।
निश्चित तौर पर हाशिए पर आए कांग्रेस के लिए काफी अहम
सर्व का ये रिजल्ट निश्चित तौर पर हाशिए पर आए कांग्रेस के लिए काफी अहम है। फिलहाल देखते हैं कि विपक्षी दल किस नतीजे पर पहुंचते हैं और किस नाम पर मुहर लगाते हैं।
543 लोकसभा सीटों पर पर ये सर्वे किया
आपको बता दें कि सी वोटर ने सभी 543 लोकसभा सीटों पर ये सर्वे किया है , जिसमें करीब 13 ,115 लोगों ने भाग लिया है। ये सर्वे हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications