ABP C-Voter Survey: क्या समय से पहले हो सकता है लोकसभा चुनाव? जानें सर्वे में जनता की राय

ABP C-Voter Survey: अगले साल यानी 2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच एबीपी सी वोटर ने ऑल इंडिया सर्वे कराया है। सर्वे में पूछा गया कि 'क्या आपको भी लगता है लोकसभा चुनाव समय से पहले हो सकता है'।

इतने लोगों ने हां में दिया जवाब
इस सवाल पर 33 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया है। उनका कहना है कि इस बार लोकसभा चुनाव समय से पहले हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ 55 प्रतिशत लोगों ने ना में जवाब दिया है। उनका मानना है कि इस बार का लोकसभा चुनाल समय से पहले नहीं होगा। 12 प्रतिशत लोगों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

ABP C-Voter Survey: समय से पहले हो सकता है लोकसभा चुनाव?

1 हजार 724 लोगों ने दी अपनी राय
यह सर्वे बुधवार से शुक्रवार के बीच किया गया है। जिसमें पूछा गया कि क्या लोकसभा 2024 का चुनाव Prepone यानी समय से पहले होगा। एबीपी सी वोटर ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर पहला सर्वे कराया है। इस पर जनता ने अपनी-अपनी राय दी है। सर्वे में 1 हजार 724 लोगों की राय ली गई है।

दो स्थिति में होते हैं सयम से पहले चुनाव
वहीं, हिंदुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर ने कहा कि सर्वे से साफ पता चलता है कि देश अभी नहीं चाहता है कि समय से पहले कोई चुनाव हो। उन्होंने कहा कि समय से पहले चुनाव तब कराए जाते हैं जब नेता पूरा आत्मविश्वास में होते हैं या फिर परेशानी में होते हैं।

पहले चुनाव कराने की जरूरत नहीं
उन्होंने कहा कि मोदी जी पूरी तरह से कंफर्टेबल लगते हैं। तो जल्दी चुनाव कराने की कोई जरूरत नहीं है। उधर, राम जन्मभूमि का दिसंबर या जनवरी में लोकार्पण होना है तो नहीं लगता है कि बीजेपी सरकार चुनाव के बारे में सोचेगी।

नीतीश कुमार को क्यों है चुनाव की जल्दी
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समय से पहले लोकसभा चुनाव की बात कहकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि जरूरी नहीं है कि चुनाव अगले साल ही हो, इससे पहले भी हो सकते हैं। नीतीश कुमार चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव समय से पहले हो जाए।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में भाजपा को किन-किन राज्यों में करना पड़ रहा है चुनौतियों का सामना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+