इलेक्ट्रिक मोटर के अंदर छिपा कर ला रहा था करीब 2 किलो सोना, चेन्नई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया, VIDEO

कस्टम्स ने तस्कर को गिरफार कर लिया है। सोना को जब्त कर लिया। सोने की कीमत 95 लाख रुपये से अधिक है।

इलेक्ट्रिक मोटर के अंदर छिपा कर ला रहा था करीब 2 किलो सोना
Photo Credit:

चेन्नई एयरपोर्ट कस्टम्स को बड़ी कामयाबी मिली है। 3 अप्रैल को अबू धाबी से आए एक यात्री को सोना के साथ पकड़ा गया। यात्री इलेक्ट्रिक मोटर के अंदर सोना छिपाकर ला रहा था। 1796 ग्राम सोना को मोटर के अंदर छिपा के रखा था।

जिसकी कीमत 95.15 लाख रुपये आंकी गई है। कस्टम्स ने व्यक्ति को सोना के साथ पकड़ लिया। सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है।

वहीं, इससे पहले हैदराबाद कस्टम डिपार्टमेंट ने भी गोल्ड की तस्करी का एक ऐसा मामला पकड़ा, जिसके बारे में जानकर किसी का भी दिमाग घूम जाए। 30 मार्च को दुबई से आए एक शख्स पर जब शक हुआ तो उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर पता चला कि ट्रॉली बैग के हैंडल पर 224 ग्राम वजनी सोने की 2 छड़ें रखी गई थीं।

Recommended Video

    Delhi Airport Emergency: दिल्ली Airport पर लागू की फुल इमरजेंसी, जानिए पूरा मामला | वनइंडिया हिंदी

    इन छडों की कीमत पूरे 13.72 लाख रुपये थी। '13 लाख के लिए इतनी नौटंकी' तलाशी औऱ ट्रॉली बैग से सोना निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद लोग भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे। एक यूजर ने कहा कि 13 लाख के लिए इस शख्स ने इतनी नौटंकी की।

    एक अन्य मामले में हैदराबाद के हवाई अड्डे पर पहले भी सोने की तस्करी कर रही कुछ महिलाएं पकड़ी गई थीं। हैदराबाद सीमा शुल्क की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने कुछ सूडानी नागरिकों से 14 किलोग्राम सोना बरामद किया था। इस सोने की कीमत 7 करोड़ से भी ज्यादा की बताई जा रही थी।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि 23 महिला यात्रियों ने ये सोना जूतों, पैरों के नीचे और कपड़ों की तह तक में छिपा रखा था। 4 महिलाओं की हुई थी गिरफ्तारी बताते चलें कि इस मामले में युनिट ने 4 महिलाओं की गिरफ्तारी की जानकारी भी दी थी। इससे पहले सूडान की दो महिलाओं को हिरासत में भी लिया गया था।

    यह भी पढ़ें- Gold Smuggling: देश में बढ़ रही है गोल्ड तस्करी, बीते सालों में 12000 किलो अवैध सोना जब्त

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+