माता-पिता के साथ रहने पर यूजर ने अभिषेक बच्चन का उड़ाया मजाक, एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन उन सेलेब्रिटिज में से नहीं हैं, जो किसी ट्रोल को आसानी से जाने दें। अभिषेक ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जाने जाते हैं और एक बार उन्होंने अपने जवाब से इंटरनेट का दिल जीत लिया है।

Recommended Video

    Abhishek Bachchan's reply on twitter troll again winning hearts | FilmiBeat

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन उन सेलेब्रिटिज में से नहीं हैं, जो किसी ट्रोल को आसानी से जाने दें। अभिषेक ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जाने जाते हैं और एक बार उन्होंने अपने जवाब से इंटरनेट का दिल जीत लिया है। हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने अभिषेक बच्चन की इस बात पर सवाल खड़ा कर दिया कि वो आज भी अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। बस फिर क्या था, जूनियर बच्चन ने उसे ऐसा जवाब दिया कि वो फिर कभी उन्हें ट्रोल करने की कोशिश नहीं करेगा।

    माता-पिता के साथ रहने पर उड़ाया अभिषेक का मजाक

    माता-पिता के साथ रहने पर उड़ाया अभिषेक का मजाक

    ट्विटर पर फिल्मी सितारों को बेवजह ट्रोल्स का शिकार होना पड़ता है। अभिषेक बच्चन को हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन एक्टर ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। @stillyoungest नाम से ट्विटर हैंडल ने लिखा कि अपनी जिंदगी के बारे में बुरा मत महसूस करो और अभिषेक बच्चन को याद करो। यूजर ने लिखा, 'अपनी जिंदगी के बारे में बुरा मत महसूस करो। बस याद रखो कि अभिषेक बच्चन आज भी अपने माता-पिता के साथ रहता है।'

    अभिषेक बच्चन ने दिया मुहंतोड़ जवाब

    अभिषेक बच्चन ने दिया मुहंतोड़ जवाब

    इस यूजर को लगा कि ऐसा कह कर ये आसानी से निकल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभिषेक बच्चन ने इसे ऐसा जवाब दिया कि ये दोबारा उन्हें ट्रोल करने के बारे में सोचेगा भी नहीं। जूनियर बच्चन ने लिखा, 'हां, और ये मेरी जिंदगी का सबसे गर्वित पल है। उनके लिए मौजूद रहनास क्योंकि वो भी मेरे लिए हर पल मौजूद थे। ऐसा करने की कभी कोशिश करो, तुम्हें अपने बारे में अच्छा महसूस होगा।' अभिषेक के इस जवाब ने ट्विटर पर सभी का दिल जीत लिया।

    कई बार ट्रोल्स का मुंह बंद करा चुके हैं अभिषेक

    कई बार ट्रोल्स का मुंह बंद करा चुके हैं अभिषेक

    जब एक ट्विटर यूजर ने अभिषेक से पूछा कि वो ऐसे लोगों को जवाब क्यों देते हैं तो एक्टर ने कहा, 'कभी-कभी उन्हें उनकी जगह दिखानी जरूरी होती है।' ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक ने किसी ट्रोल को का मुंह बंद कराया हो। इससे पहले जब किसी ने उनकी बेटी आराध्या पर सवाल खड़े किए थे, तब भी अभिषेक ने उसे अच्छे से जवाब दिया था।

    ये भी पढ़ें: तो 'अक्षय तृतीया' की वजह से है ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन की शादी सफल, देखिए तस्वीरें....

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+