तो क्या प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय?,अभिषेक बच्चन के Tweet से लगने लगे कयास

मुंबई। एक बार फिर से पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड की हसीन अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रेग्नेंसी की खबरों ने तूल पकड़ा है, दरअसल इस वक्त फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का एक ट्वीट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने इस बात को हवा दे दी है कि उनकी पत्नी ऐश फिर से मां बनने जा रही है।

फिर पापा बनने वाले हैं अभिषेक बच्चन?

अभिषेक ने सोशल मीडिया पर किसी सरप्राइज की बात की है , जिसके बाद लोगों ने इस सरप्राइज को ऐश के गर्भवती होने से जोड़ दिया है, दरअसल सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाले अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा कि दोस्तों! आप सभी के लिए एक सरप्राइज है, जुड़े रहें!

सोशल मीडिया पर लगने लगे कयास

जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लग गए कि अभिषेक फिर से पापा बनने जा रहे हैं, हालांकि किसी ने गेस किया कहीं ये आने वाली फिल्म 'झुंड' का टीजर तो नहीं, जिस पर अभिषेक ने लाइक का सिंबल बनाया, गौरतलब है कि फिल्म 'झुंड' में बिग बी एक फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे, इस फिल्म का निर्देशन मराठी फिल्मकार नागराज मंजुले कर रहे हैं।

अभिषेक और ऐश्वर्या की एक बेटी आराध्या बच्चन

मालूम हो कि साल 2007 में शादी के बंधन में बंधने वाले अभिषेक और ऐश्वर्या की एक बेटी आराध्या बच्चन है, जिसका जन्म साल 2011 नवंबर में हुआ था।

 क्या ऐश प्रेग्नेंट हैं ?

क्या ऐश प्रेग्नेंट हैं ?

बता दें कि हाल ही में ऐश्वर्या जब अपनी ननद की सास ऋतु नंदा के अंतिम विदाई में शामिल होने पहुंची तो वहां वो अपने पेट को अपने पर्स से छिपाती नजर आई थीं, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि क्या ऐश प्रेग्नेंट हैं और जब अभिषेक ने सरप्राइज की बात की तो लोग उन्हें फिर से पापा बनने की बधाई देने लगे, फिलहाल अभी इस बारे में अभि-ऐश की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+