श्वेता तिवारी की दोस्त का आरोप, बेटी पलक से भद्दे सवाल पूछते थे अभिनव कोहली

श्वेता तिवारी की करीबी दोस्त ने अभिनव कोहली पर आरोप लगाते हुए एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है...

नई दिल्ली। कसौटी जिंदगी फेम अभिनेत्री श्वेता तिवारी अक्सर अपनी निजी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले साल उन्होंने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के ऊपर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद से वो अलग रह रही हैं। इस मामले में श्वेता ने पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई और आरोप लगाया था कि अभिनव कोहली उनकी बेटी तिवारी के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। अब इस मामले में एक और मोड़ आ गया है, दरअसल श्वेता तिवारी की करीबी दोस्त और प्रोड्यूसर अनुराधा सरीन ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अभिनव कोहली पलक से बेहद भद्दे सवाल पूछते थे।

अनुराधा सरीन ने लगाए ये आरोप

अनुराधा सरीन ने लगाए ये आरोप

श्वेता तिवारी के समर्थन में खुलकर उतरीं अनुराधा सरीन ने कहा, 'कौन सा बाप अपनी बेटी से पूछता है कि वो वर्जिन है या नहीं? कौन सा बाप अपनी बेटी से पूछता है कि तूने किसी को किस किया है या नहीं? कौन सा बाप अपनी बेटी को अजीब-अजीब फोटो दिखाकर कहता है कि ऐसा फिगर बना, ऐसा फिगर होगा तो इंडस्ट्री में चलेगी?' वहीं, अनुराधा सरीन के आरोपों पर अभिनव कोहली ने जवाब देते हुए कहा कि वो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे।

'मुझे मेरे बेटे से नहीं मिलने देतीं श्वेता'

'मुझे मेरे बेटे से नहीं मिलने देतीं श्वेता'

आपको बता दें कि हाल ही में अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी के ऊपर आरोप लगाया था कि वो उन्हें उनके बेटे रेयांश से नहीं मिलने देती। अभिनव ने कहा कि वो अपने बेटे से पिछले 15 मई से नहीं मिले हैं और उन्हें अपने बेटे की फिक्र हो रही है। उन्होंने कहा कि एक बार वो अपने बेटे से मिलने के लिए गए तो श्वेता तिवारी ने सिक्योरिटी गार्ड बुलाकर उन्हें बिल्डिंग से बाहर भगा दिया।

कुछ दिन पहले अभिनव ने शेयर की थी वॉट्सएप चैट

कुछ दिन पहले अभिनव ने शेयर की थी वॉट्सएप चैट

वहीं, इससे पहले अभिनव कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर वॉट्सऐप की एक पर्सनल चैट शेयर की थी। अभिनव ने दावा किया था कि ये उनकी और श्वेता तिवारी के बीच की बातचीत है। इस स्क्रीन शॉट में अभिनव कह रहे थे, 'कल फिर से मुझको जाना ही पड़ेगा, फूड प्रोसेसर का वारंटी कार्ड कहीं गिर गया है।' इसके बाद दूसरी तरफ से जवाब आता है, 'क्या...??? कैसे...? लवू को भी जाना है...।' इसके बाद अभिनव कोहली लिखते हैं, 'हां पता नहीं कैसे गिर गया? कल लवू को ले चलेंगे।' जवाब में दूसरी तरफ से कहा जाता है, 'कल पेट्रोल भराना मेरा कार में..।' इसपर अभिनव कहते हैं, 'हां वो भी करना है।' इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए अभिनव ने लिखा है, 'ये 12 अप्रैल 2020 को हुई हमारी बातचीत है। इसमें लवू पलक तिवारी है। मैं विक्टिम कार्ड का शिकार हूं।'

'श्वेता ने नहीं की मेरे खिलाफ कोई शिकायत'

'श्वेता ने नहीं की मेरे खिलाफ कोई शिकायत'

इसके अलावा अभिनव ने एक और पोस्ट में श्वेता तिवारी का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने कुछ खबरें पढ़ीं, श्वेता तिवारी ने मेरे खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उसने मेरे खिलाफ घरेलू हिंसा की एक भी शिकायत नहीं की और ना ही पिछले 12 साल में मेरे खिलाफ उसकी बेटी के साथ गलत बर्ताव की कोई शिकायत है। 11 अगस्त को उसकी तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई और जो शिकायत डीसीपी साहेब ने उस दिन बताई, वो केवल इंटरनेट पर थी।'

'जो लोग मायने रखते हैं, उन्हें सच पता है'

'जो लोग मायने रखते हैं, उन्हें सच पता है'

अभिनव कोहली के वॉट्सऐप चैट सार्वजनिक करने के मामले पर श्वेता तिवारी ने भी उन्हें जवाब दिया। श्वेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक किताब के पेज को शेयर किया। साथ ही इस पेज की कुछ लाइनों को श्वेता ने अंडरलाइन भी किया है। श्वेता तिवारी ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारों-इशारों में अभिनव कोहली पर निशाना साधते हुए कहा, 'जितने भी लोग मायन रखते हैं, वो सब सच्चाई को जानते हैं, मुझे बाकी लोगों की परवाह नहीं। थोड़ा सो लेते हैं।'

श्वेता तिवारी के दूसरे पति हैं अभिनव

श्वेता तिवारी के दूसरे पति हैं अभिनव

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। श्वेता तिवारी के साथ-साथ उनकी बेटी पलक ने भी अपने पिता पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने अभिनव कोहली को गिरफ्तार कर लिया। अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी के दूसरे पति हैं और पलक उनकी सौतेली बेटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+