अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर लगाए गंभीर आरोप, चैट शेयर करके कहा-मैं विक्टिम कार्ड का शिकार

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल कारणों की वजह से एक बार फिर से चर्चा में हैं, उनके पति अभिनव कोहली का दावा है कि उनके और उनकी पत्नी के बीच में मियां-बीवी का रिश्ता है, हालांकि श्वेता तिवारी ने इस बारे में किसी से खुलकर तो नहीं कहा है लेकिन उनके लेटेस्ट इंस्टा स्टेटस से यही जाहिर हुआ कि अभिनव कोहली की बातों में कोई सच्चाई नहीं है लेकिन अभिनव कोहली ने एक बार फिर से खुद को सही साबित करते हुए एक लेटेस्ट चैट शेयर की है।

 अभिनव कोहली ने शेयर की चैट

अभिनव कोहली ने शेयर की चैट

दरअसल अभिनव कोहली इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वो लगातार श्वेता और बेटी पलक को लेकर अपनी बातें शेयर कर रहे हैं, वो फैंस के पूछे गए सवालों का बखूबी जवाब भी दे रहे हैं, ऐसे में एक फैन ने उनसे अपनी बात को साफ-साफ कहने की बात कही तो उन्होंने अपना पूरा हाल बयां कर दिया, उन्होंने चैट का स्क्रीन शॉट अपने इंस्ट्रागाम पर शेयर किया है। चैट में साफ है कि जब नेहा नाम की महिला फैन ने अभिनव से कहा कि आप आखिर ये सब पोस्ट करके अभिनव क्या साबित करना चाहते हैं? अगर कुछ कहना चाहते हैं तो साफ शब्दों में बात करें, आप जो कुछ भी कह रहे हैं, जिसके बारे में कह रहे हैं, उसने आपको ब्लॉक किया हुआ है, आखिर क्यों कोई अपना रिलेशन ऐसे ब्रेक करेगा, कुछ तो हुआ ही होगा, आप ओपन लेटर क्यों नहीं लिखते?

अभिनव कोहली ने कही चौंकाने वाली बात

अभिनव कोहली ने कही चौंकाने वाली बात

जिस पर अभिनव ने उस महिला को जवाब देते हुए लिखा कि नेहा पहले मैं अरेस्ट होता हूं, दो दिन जेल में रहता हूं, सारी मीडिया में सबकुछ आता है, पलक इंस्टा पर एक चिठ्ठी लिखती है, डीसीपी साहब का वीडियो आता है, फिर श्वेता जी मेरे बारे में बुरा-भला शुरू करती हैं, फिर वो चिल्ला-चिल्लाकर कहती हैं कि मैं उनके साथ घरेलू हिंसा करता था, फिर वो कहती हैं कि उन्होंने घरेलू हिंसा का केस किया था, फिर कहती हैं कि हम अलग-अलग रहते हैं, फिर मैं हमारी बातचीत का चैट शेयर करता हूं कि हमारे बीच में पति-पत्नी का रिलेशन है। इसके आगे उन्होंने दोबारा इस बात का जिक्र किया कि कैसे पलक का लिखा लेटर उनके सोशल मीडिया अकाउंट से गायब हो गया था, जिसके बाद श्वेता ने उसे वापस डलवाया था, मैं विक्टिम कार्ड का शिकार हुआ हूं, अपने पोस्ट के जरिये मैं बस सही बात रखने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे शब्दों के साथ खेलना नहीं आता है, हो सकता है कुछ लोग मेरी बात न समझें लेकिन मैं सिर्फ सच्चाई लोगों के सामने लाने की कोशिश कर रहा हूं। आगे भी ऐसा करता रहूंगा। वो ऐसा क्यों कर रही है, उससे बेहतर कोई नहीं जानता।

श्वेता तिवारी ने दिया था ये रिएक्शन

श्वेता तिवारी ने दिया था ये रिएक्शन

अभिनव ने कहा कि श्वेता इंटरव्यू में कहती हैं कि पलक का ख्याल उनके मामा रख रहे हैं, जिस पर अभिनव ने कहा कि कौन से मामा, पलक का ख्याल तो मैं रख रहा हूं, यह सब झूठ है, अभिनव ने यह भी कहा है कि उनकी पत्नी श्वेता तिवारी ने उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं कराया था , वो मुझे मेरे बेटे से मिलने नहीं दे रही है, इतना होने के बावजूद मैं अपने बेटे के खातिर ये सभी मन मुटाव खत्म करने को तैयार हूं, अभिनव की इन बातों पर श्वेता तिवारी की सीधे तौर पर तो कोई प्रतिक्रिया तो नहीं आई थी लेकिन उन्होंने अभिनव कोहली के बयान के बाद इंस्टा स्टोरी में एक किताब के पेज को शेयर किया था, जिसमें कुछ लाइंस को अंडरलाइन करते हुए उन्होंने लिखा कि 'जितने भी लोग मायने रखते हैं, वो सब सच्चाई को जानते हैं, मुझे बाकी लोगों की परवाह नहीं।'

श्वेता ने लगाए हैं पति अभिनव पर संगीन आरोप

श्वेता ने लगाए हैं पति अभिनव पर संगीन आरोप

बता दें कि पिछले साल श्वेता ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी, श्वेता का कहना था कि अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ अभद्रता का व्यवहार किया था, जिसके बाद चारों ओर हंगामा मच गया था, बता दें कि पलक, श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी है, राजा से तलाक लेने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। श्वेता तिवारी के साथ उनकी बेटी ने भी मुंबई के समता नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद अभिनव को दो दिन हिरासत में गुजारने पड़े थे, एक्टर को IPC की धारा 354-A, 323, 504, 506, 509 के तहत आरोपी बनाया गया था, आरोप था कि अभिनव कोहली ने अपनी सौतेली बेटी पलक के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया था।

दो बच्चों की मां हैं श्वेता तिवारी

दो बच्चों की मां हैं श्वेता तिवारी

मालूम हो कि टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्वेता घर घर में प्रेरणा के किरदार के नाम से चर्चित रहीं हैं। वे कई फिल्मों में भी दिखाई पड़ चुकी हैं। वो 'बिग बॉस 4' की विनर भी रह चुकी हैं, श्वेता 19 साल की उम्र में 23 दिसंबर 1998 को राजा चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधीं थी और शादी के 2 साल बाद ही उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया था, इसके बाद से अक्सर दोनों के बीच अनबन रहने लगी थी,, उन्होंने खुलकर राजा पर घरेलू हिंसा, मारपीट करने और बेटी की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया था, राजा ना केवल श्वेता तिवारी के साथ मारपीट करते थे बल्कि बेटी पलक पर भी हाथ उठाते थे। श्वेता ने साल 2007 में राजा से तलाक ले लिया।

अभिनव से की दूसरी शादी

अभिनव से की दूसरी शादी

इसके बाद साल 2013 में उन्होंने अभिनव से शादी कर ली। इसके बाद वे दूसरी बार मां बनीं और बेटे रेयांश को जन्म दिया लेकिन पिछले दो साल से उनके अभिनव के साथ रिश्ते ठीक नहीं हैं, और पिछले साल जब श्वेता ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई तो सच्चाई सबके सामने आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+