श्वेता तिवारी के इस आरोप पर भड़के पति अभिनव, बोले- तुम्हें बेटे के लिए ऐसी बात कहते हुए शर्म आनी चाहिए

बेटे के लिए पैसे ना देने के श्वेता तिवारी के इस आरोप पर भड़के पति अभिनव, बोले- तुम्हें बेटे के लिए ऐसी बात कहते हुए शर्म आनी चाहिए

मुंबई, 10 मई: अभिनेत्री श्वेता तिवारी की अपने पति अभिनव कोहली के साथ तकरार बढ़ती ही जा रही है। दोनों ओर से से एक दूसरे पर कई तरह के इल्जाम लगाए जाने का सिलसिला जारी है। अभिनव ने अब श्वेता के उन आरोपों का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बेटे रेयांश की परवरिश के लिए अभिनव कोई खर्च नहीं देते हैं। इन आरोपों को गलत कहते हुए अभिनव ने नया आरोप श्वेता पर लगा दिया है।

कहां से शुरू हुआ हालिया विवाद

कहां से शुरू हुआ हालिया विवाद

श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली के बीच अनबन तो काफी समय है। हालिया विवाद श्वेता तिवारी के टीवी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका जाने के बाद शुरू हुई है। श्वेता के जाने के बाद अभिनव ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो जारी कर कहा कि वो मेरे बेटे को अकेला छोड़कर चली गई हैं। वह मुंबई के किसी होटल में है और उनको मिल नहीं रहा है। इसका जवाब देते हुए श्वेता ने कहा कि अभिनव रेयांश के लिए फिक्रमंद होने का नाटक ना करें। श्वेता ने कहा कि अभिनव ने तो कभी एक रुपया भी रेयांश की परवरिश के लिए नहीं दिया है और आज वो उसके हमदर्द बन रहे हैं। इस पर अब अभिनव का जवाब आया है।

'पैसे रखकर कह रही हो मैं बेटे पर खर्च नहीं करता'

'पैसे रखकर कह रही हो मैं बेटे पर खर्च नहीं करता'

अभिनव कोहली ने नए वीडियो में कहा है, तुमने बोला कि मैंने कुछ भी बच्चों की परवरिश के लिए नहीं खर्च किया है। तुम्हे ये सब कहते हुए शर्म नहीं आती है? मैंने कई बार तुम्हारे खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं। पैसे लेकर हजम कर लेती हो और फिर बोलती हो कि मैं पैसे खर्च नहीं कर रहा हूं। तुम पहले ही बहुत गिर गई थीं, अब और ज्यादा गिर रही हो। तुमने तो हद कर दी है।

शादी के बाद ही आ गई थी अभिनव और श्वेता के रिश्ते में दरार

शादी के बाद ही आ गई थी अभिनव और श्वेता के रिश्ते में दरार

टीवी का लोकप्रिय चेहरा श्वेता तिवारी ने 2013 में अभिनव कोहली सी शादी की थी। कुछ साल बाद ही दोनों के बीच अनबन हो गई और दोनों अलग रहने लगें। श्‍वेता तिवारी के दो बच्‍चे हैं जिनमें बेटी पलक उनके पहले पति राज की बेटी और बेटा रेयांश दूसरे पति अभिनव से है। बीते काफी वक्त से श्‍वेता और अभिनव पब्लिक में आकर एकदूसरे को भला बुरा कहते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+